टीम इंडिया के स्टार बैटर केएल राहुल 23 जनवरी को शादी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज से ब्रेक लिया है। शादी के बाद वे फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे।

दोबारा जब वे क्रिकेट फील्ड पर उतरेंगें तो उनका प्रदर्शन बेहतर होगा या कमतर?

इसका सटीक जवाब तो समय के साथ ही पता चलेगा। फिलहाल हम यह देख सकते हैं कि राहुल के साथ भारतीय टीम में खेले स्टार खिलाड़ियों के करियर पर मैरेज का क्या इफेक्ट रहा था। इसके लिए हमने तीन नाम शॉर्ट लिस्ट किए है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी।

इन खलाड़ियों का शादी के पहले भी अच्छा खासा करियर रहा और शादी के बाद भी। निजी जीवन का स्टेटस सिंगल से मैरिड होने का करीबी असर जानने के लिए हम इन खिलाड़ियों के शादी से पहले के दो साल के करियर को शादी के बाद के दो साल बाद तक के करियर से कम्पेयर कर के देखेंगे।

सबसे पहले राहुल की शादी से जुड़ी ये जरूरी सूचना

केएल राहुल बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी से 23 जनवरी को शादी करेंगे। अथिया दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं। सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस पर ही दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। 21 जनवरी को दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। उनकी शादी में कुछ फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्तों को ही बुलाया गया है।

अब देखते हैं राहुल का अब तक का करियर

केएल राहुल भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में एक हैं। 2014 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने के बाद उन्होंने 2019 का वनडे वर्ल्ड कप और 2021 व 2022 का टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला। 2021 में पहली बार हुई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की कुछ सीरीज जीत में भी राहुल ने अहम भूमिका निभाई।

अब तक खेले 45 टेस्ट में उन्होंने 34.26 की औसत से 2,604 रन बनाए हैं। इनमें उनके बैट से 7 शतक और 13 फिफ्टी आईं। 6 शतक उन्होंने भारत के बाहर ही लगाए। वनडे के 51 मैचों में उन्होंने 44.52 की औसत 1,870 रन बनाए। इनमें 5 शतक और 12 फिफ्टी आईं। वहीं, 72 टी-20 में 139.12 के स्ट्राइक रेट से राहुल ने 2,265 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उन्होंने 2 शतक और 22 फिफ्टी लगाईं। कुल मिलाकर कहें तो अब तक उनका करियर इंटरनेशनल क्रिकेटर के रूप में शानदार रहा है।

धोनी के औसत में आई गिरावट, कप्तानी में जलवा कायम

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 4 जुलाई 2010 को साक्षी सिंह से शादी की। शादी से पहले उन्होंने भारत को अपनी कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप जिताया था। शादी से पहले ठीक 2 साल में धोनी ने 2008 से 2010 तक 14 टेस्ट में 67.33 की औसत से 1,010 रन बनाए थे। इनमें 3 शतक और 8 फिफ्टी शामिल थीं। 52 वनडे में 58.34 की औसत से 2,042 रन बनाए। इनमें 3 शतक और 14 फिफ्टी आईं। 15 टी-20 में 112.55 के स्ट्राइक रेट से 269 रन बनाए।

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जिताई

11 दिसंबर 2017 को विराट कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की। शादी के पहले से वे भारत के टेस्ट कप्तान थे, शादी के बाद वह तीनों फॉर्मेट के कप्तान बन गए। शादी के 2 साल पहले, दिसंबर 2015 से दिसंबर 2017 तक उन्होंने 22 टेस्ट में 75.80 की औसत से 2,274 रन बनाए। इनमें 9 शतक और 3 फिफ्टी लगाईं। 36 वनडे में 81.44 की औसत से 2,199 रन बनाए। इनमें भी 9 शतक और 11 फिफ्टी लगाईं। वहीं, 25 टी-20 में तो 143.95 के स्ट्राइक रेट से 940 रन बनाए।

शादी के बाद कोहली ने बतौर कप्तान भारत को ICC चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज जिताईं। 2017 से 2019 तक 21 टेस्ट में 58.60 की औसत से 1,934 रन बनाए। इनमें 7 सेंचुरी और 7 फिफ्टी शामिल हैं। 37 वनडे में 85.85 की औसत से 2,490 रन बनाए। इनमें 11 शतक और 9 फिफ्टी आईं। वहीं, 20 टी-20 में 138.72 के स्ट्राइक रेट से 677 रन बनाए।