नूतन कन्या महाविद्यालय में आज से वार्षिक खेल प्रतियोगिता शुभारंभ
भोपाल । नूतन कन्या महाविद्यालय में आज शुक्रवार से दो दिवसीय वार्षिक खेल आयोजित किये जा रहे है। प्राचार्य डॉक्टर शैल बाला बघेल मैडम द्वारा फन खेलों के आयोजन हेतु प्रेरित किया, जिससे छात्राओं का संपूर्ण विकास हो। जिसमें प्रथम दिवस में 3 टांग रेस, टारगेट बॉल , रस्सा खीच, एवं सुई धागा बैलून दौड़, का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन 17 फरवरी 2024 को वॉलीबॉल, डोज बॉल ,मटकी फोड़, चेयर रेस आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा है और सभी विधाओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने हेतु अपनी प्रविष्टि दी है। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के प्रोफेसर, कर्मचारी भाग ले रहे है। रश्मि होलानी ने क्रीड़ा अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया की रूचिता अध्यक्ष,,स्मृति उपाध्यक्ष, कविता सचिव ,रजनी तोमर sah सचिव एवम प्रतिभा मिश्रा का इस आयोजन में विशेष सहयोग रहा है।