सस्ते में करें अच्छी सवारी: 8 लाख से कम कीमत में मिलने वाली टॉप 5 एसयूवी

आज के बाज़ार में आपकी ज़रूरतों और बजट दोनों को पूरा करने वाली एक भरोसेमंद एसयूवी ढूंढना कठिन काम हो सकता है। हालांकि, बााजार में ऐसे कई विकल्प उपलब्ध हैं जो आपके बैंक खाते को बिना कोई बड़ा झटका दिए बिना शानदार फीचर्स के साथ आते हैं। यहां, हमने 8 लाख रुपये से कम कीमत वाली टॉप 5 एसयूवी की एक सूची तैयार की है। इस सूची में शामिल सभी एसयूवी वाकई में पैसा वसूल उत्पाद हैं।
1. रेनो काइगर
कीमत: 5,99,990 रुपये (एक्स-शोरूम)
रेनो काइगर विश्व स्तरीय 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.0 लीटर एनर्जी पेट्रोल इंजन से पावर्ड है। इसमें एक बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव और आराम मिलता है। इस गाड़ी में एक्सट्रोनिक सीवीटी और 5-स्पीड ईज़ी-आर एएमटी ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं। काइगर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बजट-फ्रेंडली पेशकशों में से एक है। इसका मेटेंनेंस भी महंगा नहीं है। यह एसयूवी न केवल बेहतर प्रदर्शन और स्पोर्टी ड्राइव का अनुभव देती है, बल्कि यह 20.62 KM/L की अपने सेगमेंट की सबसे बेहतर माइलेज देती है। सुरक्षा के लिहाज से रेनो काइगर को ग्लोबल एनसीएपी द्वारा वयस्क यात्रियों की सुरक्षा के लिए 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल है। यह गाड़ी ड्राइवर और सामने वाले यात्री की सुरक्षा के लिए चार एयरबैग्स के साथ-साथ ड्राइवर के लिए प्री-टेंशनर और लोड-लिमिटर वाले सीटबेल्ट के साथ आती है।
2. टाटा पंच
कीमत: 6,12,900 रुपये (एक्स-शोरूम)
यह सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंटम में टाटा की सबसे नई पेशकश है। यह आधुनिक शहरी स्क्रैम्बलर है जिसे पंच कहा जाता है। मात्र 6.63 लाख रुपये की शुरूआती कीमत से शुरू होने वाली पंच मैन्युफैक्चरिंग क्वालिटी या इक्विपमेंट्स से समझौता किए बिना कम बजट में शानदार एसयूवी का अनुभव देती है। इसका इंटीरियर शानदार बनावट और आकर्षक डिजाइन के साथ गुणवत्ता पर टाटा के नए फोकस को फिर से जाहिर करता है। इसमें काफी बड़ा स्टोरेज स्पेस भी मिलता है। बड़ी खिड़कियों से मदद इसका केबिन काफी हवादार लगता है। फीचर हाइलाइट्स की बात करें तो टाटा पंच में 7-इंच टचस्क्रीन, एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट, ऑटो हेडलैंप और बहुत कुछ शामिल हैं। फिलहाल केवल पेट्रोल वर्जन में उपलब्ध, 1.2-लीटर यूनिट 5-स्पीड मैनुअल के जरिए टाटा पंच 86 बीएचपी पावर जनरेट करती है। कंपनी का टावा है कि टाटा पंच 1 लीटर पेट्रोल में 18.97 किमी की दूरी तय कर सकती है।
3. हुंडई एक्सटर
कीमत: 6,12,800 रुपये (एक्स-शोरूम)
हुंडई एक्सटर एक और काफी किफायती एसयूवी है जिसकी कीमत 6.13 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। हुंडई एक्सटर 3 पावरट्रेन विकल्पों से लैस है। यह एसयूवी 1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन (E20 फ्यूल रेडी) 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन (5MT) और स्मार्ट ऑटो AMT (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) के साथ उपलब्ध है। वहीं, 1.2 लीटर बाई-फ्यूल (दो ईंधनों से चलने वाली) कप्पा पेट्रोल और सीएनजी इंजन से लैस है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। बिल्कुल नई एसयूवी वॉयस इनेबल्ड स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ और डुअल कैमरा के साथ डैशकैम के साथ आती है जिसमें फ्रंट और रियर कैमरा, 5.84 सेमी (2.31”) एलसीडी डिस्प्ले, स्मार्टफोन ऐप आधारित कनेक्टिविटी और मल्टीपल रिकॉर्डिंग मोड दिया गया है। हुंडई एक्सटर 26 सुरक्षा खूबियों के साथ ग्राहकों को जबर्दस्त आत्मविश्वास देती है।
4. मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स
कीमत: 751000 रुपये (एक्स-शोरूम)
फ्रॉन्क्स विभिन्न ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एडवांस्ड नेक्स्ट-जेन पावरट्रेन और ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आती है। इसका प्रोग्रेसिव स्मार्ट हाइब्रिड तकनीक वाला बिल्कुल नया 1.0L K-सीरीज़ बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन उन परफॉर्मेंस पसंद करने वाले लोगों को पसंद आएगा जो अधिक पावर और जोश चाहते हैं। बेहतर, सुरक्षित, सुविधाजनक और शानदार ड्राइविंग अनुभव के लिए फ्रॉन्क्स कई सारी तकनीकी खूबियों से भरपूर है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नैविगेशन के साथ हेड अप डिस्प्ले, 360 व्यू कैमरा, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 22.86 सेमी (9”) एचडी स्मार्ट प्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स की एक बड़ी सीरीज मिलती है। फ्रॉन्क्स 10 रंगों की बड़ी सीरीज में मिलती है जिसमें मोनोटोन और डुअल-टोन पेंट शेड ऑप्शन भी शामिल हैं।
5. किया सोनेट
कीमत: 7,99,000 रुपये (एक्स-शोरूम)
किया सोनेट ने अपने शानदार डिजाइन और ढेर सारे फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में धूम मचाई है। सोनेट में किया की टिपिकल खासियतों के साथ शॉर्प डिजाइन लाइनें और युवाओं को पसंद आने वाले शानदार इक्विपमेंट्स हैं। इसकी कीमतें अब 8.98 लाख रुपये से शुरू होती हैं। इसमें पावरट्रेन ऑप्शनों की एक रेंज शामिल है। सोनेट में सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल मिलता है जिसके किनारे एलईडी हेडलैंप के साथ इंटीग्रेटेड डीआरएल आकर्षण को और बढ़ाते हैं। 16 इंच के क्रिस्टल कट अलॉय इसकी स्टाइल को मजबूती देते हैं। डुअल-टोन केबिन के अंदर कदम रखने पर आपको इस एसयूवी में मिलता है रिमोट स्टार्ट और साउंड मूड लाइटिंग के अलावा अपने क्लास का सबसे बड़ा टचस्क्रीन जो इसके कूल फैक्टर को बढ़ाता है।
अंत में, 8 लाख से कम कीमत वाली ये टॉप 5 एसयूवी किफायत, फीचर्स और परफॉर्मेंस का एक आकर्षक संयोजन पेश करती हैं। चाहे आप ईंधन दक्षता, आधुनिक सुविधाओं या सुरक्षा को प्राथमिकता दें, इस सूची में आपकी जरूरतों के मुताबिक एक मॉडल मिल जाएगा। अपनी बेहतर कीमत और मजबूत मैन्युफैक्चरिंग क्वॉलिटी के साथ ये एसयूवी भारतीय बाजार में आपके पैसे की शानदार वैल्यू प्रदान करते हैं।



