Business
मध्यप्रदेश टाइगर बुकलेट को मिला बेस्ट प्रिंट एंड पब्लिकेशन अवॉर्ड

भोपाल: कोलकाता में आयोजित ट्रेवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की टाइगर बुकलेट को बेस्ट प्रिंट एंड पब्लिकेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। बोर्ड की ओर से अपर प्रबंध संचालक सुश्री बिदिशा मुखर्जी ने यह अवॉर्ड ग्रहण किया।
टीटीएफ में सुश्री मुखर्जी ने कोलकाता के पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यवसायी, ट्रैवल एजेंट, टूर ऑपरेटर्स और होटेलियर्स को संबोधित किया। उन्होंने मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों और नीतियों की जानकारी दी।



