Business

एक्सयूवी 3एक्सओ की 2500 गाड़ियां बेच कर महिंद्रा ने बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली,। महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ एसयूपी का क्रेज नई पीढ़ी के सिर चढ़कर बोल रहा है। कंपनी ने पूरे भारत में इसकी डिलिवेरी शुरू कर दी है। कंपनी के मुताबिक दो दिनों में 2500 गाड़ियां ग्राहकों तक पहुंच चुकी हैं। महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की पहले एक घंटे में ही 50,000 से ज्यादा बुकिंग मिल गईं थी। ग्राहक इस गाड़ी को कंपनी की वेबसाइट या महिंद्रा डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ एमएक्स1,एमएक्स2, एमएक्स3, एमएक्स2प्रो, एमएक्स3प्रो, एएक्स5 एएक्स5, एएक्स5एल, एएक्स7 और एएक्स7एल वेरिएंट्स में उपलब्ध है। वहीं इस गाड़ी की कीमत 7.49 लाख से शुरू होकर 15.49 लाख रुपए है।
इस गाड़ी में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, नया स्टीयरिंग व्हील, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग, 360-डिग्री सराउंड कैमरा, लेदरेट सीटें, अपडेटेड सेंटर कंसोल, रियर एसी वेंट, पैनोरमिक सनरूफ, लेवल 2 एडीएएस, हरमन कारडोन साउंड सिस्टम और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसमें एम्सयूपी 3एक्सओ में एडरेनोक्स कनेक्ट की सुविधा भी दी है, जो 80 से भी ज्यादा फीचर्स देता है। इसमें ट्रिप समरी, रिमोट व्हीकल कंट्रोल, एलेक्सा बिल्ट-इन, व्हीलकल स्टेट्स मॉनिटरिंग और इन होम एलेक्सा जैसी अन्य सुविधाएं दी गई हैं।

Related Articles