
भोपाल: पश्चिम मध्य रेल ने इस वित्तीय वर्ष के अप्रैल और मई 2024 में 9.29 मिलियन टन माल लदान किया, जो पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में 8.99 मिलियन टन से 3% अधिक है। मई माह में अकेले 4.78 मिलियन टन माल लदान हुआ, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 4.68 मिलियन टन था, और यह 2% की वृद्धि दर्शाता है।
पश्चिम मध्य रेल की महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के निरंतर मॉनीटरिंग और वाणिज्य एवं परिचालन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के आपसी समन्वय से यह उपलब्धि हासिल हुई है। गुड्स लोडिंग को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
माल यातायात बढ़ाने के लिए पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय और तीनों मंडलों द्वारा फ्रेट लोडिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। मालगाड़ियों की औसत गति में वृद्धि करके विभिन्न रेल खंडों की क्षमता और इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया जा रहा है। साथ ही, ऑपरेशनल सुधार भी किए जा रहे हैं।
कई माल गोदामों में 24 घंटे लोडिंग और अनलोडिंग सेवाएं दी जा रही हैं। गुड्स टर्मिनल की वर्किंग में सुधार और मालगाड़ियों के डिटेंशन को कम करने से मालगाड़ियों के संचालन में तेजी आई है और माल ढुलाई में वृद्धि हुई है।
पश्चिम मध्य रेल द्वारा माल यातायात की उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए आगे भी निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।



