वॉट्सऐप एक और नया फीचर लाने की तैयारी में

नई दिल्ली । इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस वॉट्सऐप लोगों की सहूलियत के हिसाब से नए फीचर्स लॉन्च करती है। वॉट्सऐप एक और नया फीचर लाने की तैयारी में है। वॉट्सऐप के आने वाले अपडेट में अनरीड मैसेज की संख्या को क्लियर करने के लिए एक सुविधा लाने पर काम कर रहा है।
इस नए फीचर की जानकारी वाबेटाइंफो ने दी है, और ये फीचर कैसे काम करेगा इसे लेकर स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। दिए गए स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि वॉट्सऐप जब भी ऐप खुलता है तो अनरीड मैसेज की संख्या को क्लियर करने के लिए एक नया ऑप्शन मिलेगा, जिसे आने वाले अपडेट में रिलीज़ किया जाएगा। इस ऑप्शन को एक्टिवेट करके यूज़र्स हर बार ऐप खोलने पर अपने अनरीड मैसेज नोटिफिकेशन को ऑटोमैटिकली रीसेट कर सकेंगे। ये फीचर यूज़र को अपने नए मैसेज को आसानी से मैनेज करने, अनरीड मैसेज की संख्या को कम करने और हर बार ऐप खोलने पर एक नई शुरुआत करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
इस फीचर की मदद से यूज़र्स नए और जरूरी मैसेज पर फोकस कर पाएंगे। इसके अलावा नए अपडेट में मैसेज रिएक्शन के लिए भी नोटिफिकेशन सेट की जा सकेगी। इसके अलावा वॉट्सऐप पर स्टेटस से जुड़ा भी एक खास फीचर आने की बात सामने आ रही है। वॉट्सऐप ऐप में स्टेटस के लिए 1 मिनट तक के वीडियो शेयर करने का फीचर शुरू कर रहा है। फिलहाल ये कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। बता दें कि वॉट्सऐप पर लगातार नए-नए फीचर्स आते रहते हैं। इसलिए यूज़र्स का एक्सपीरिएंस भी लगातार बेहतर होता है।



