Entertainment

बेटे को गोद में लिए अनुष्का-विराटको वीडियो हो रहा खूब वायरल

मुंबई । हाल ही में क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का संग अपने बेटे अकाय को गोद में लिए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, इन दिनों अनुष्का और विराट दोनों अपने बच्चों संग लंदन में हैं, जहां अक्सर वह उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं।
इसी बीच विराट को बेटे अकाय संग घूमते देखा गया। यह पहली बार है जब अकाय को उसके जन्म के सात महीने बाद सार्वजनिक रूप से देखा गया है। सामने आए वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बेटे के साथ फूलों की शॉपिंग करते दिख रहे हैं। जहां विराट अपने लाडले को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का जेब में हाथ डाले फूलों के मोल-भाव करती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहने बालों का बन बनाए नजर आ रही हैं। वहीं, विराट ने कैजुअल टी-शर्ट पहनी हुई है। हालांकि, इस दौरान कपल की लाडली वामिका कहीं नजर नहीं आ रही। इस वायरल वीडियो को विरुष्का के फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दें, हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लंदन में कृष्ण दास और श्री राम का भजन कीर्तन करते देखा गया था। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में शादी की थी और तब से हमेशा आज तक कपल में हमेशा जबरदस्त बॉन्डिंग और प्यार देखने को मिला है। अब यह पावर कपल दो प्यारे बच्चों (बेटी वामिका और बेटा अकाय) के पेरेंट्स हैं, जिन्हें लेकर अक्सर वह चर्चा में रहते हैं। हालांकि, विरुष्का ने अभी तक ऑफिशियली अपने बच्चों का चेहरा पब्लिक को नहीं दिखाया है।

Related Articles