Entertainment

कल्कि 2898 एडी”: दीपिका पादुकोण का फिल्म पर दर्शकों ने दिया जबरदस्त प्रतिक्रिया

“मुंबई : बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म “कल्कि 2898 एडी” ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस फ्यूचरिस्टिक एपिक फिल्म में दीपिका पादुकोण ने अपनी एक्टिंग से सभी को हैरान कर दिया है।

फिल्म के रिलीज होते ही, दर्शकों ने दीपिका को फिल्म की जान माना है। उनकी प्रेजेंस और परफॉर्मेंस को लेकर फैंस और क्रिटिक्स ने उन्हें खूब सराहा है। इस मौके पर दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी खुशी और आश्चर्य का इजहार किया है। इस वीडियो में उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं।

रणवीर ने वीडियो में कहा, “इस तरह की फ़िल्म देखना वाकई हैरान करने वाला है, जिसमें उनका किरदार प्रेगनेंट है और वह खुद भी प्रेगनेंट हैं।”

“कल्कि 2898 एडी” ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है और दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में दीपिका, प्रभास, और अमिताभ बच्चन समेत सभी स्टारकास्ट के काम को बहुत पसंद किया गया है।

Related Articles