EntertainmentState

गोवा थीम पर किटी पार्टी
ग्लैमर गर्ल ग्रुप की महिलाओं ने जमकर मचाया धमाल

भोपाल । शहर की एक्टिव ग्लैमर गर्ल की महिलाओं ने शुक्रवार को गोवा थीम पर किटी पार्टी का आयोजन किया। पार्टी सीहोर रोड स्थित निजी रिजॉर्ट में आयोजित की गई थी। जिसमें ग्रुप के सभी सदस्य थीम के अनुसार ड्रेसअप हो कर आए थे। इस मौके पर पुल पार्टी का भी आयोजन रखा था। भीषण गर्मी में पुल पार्टी ने महिलाओं के आनंद के पलों को दोगना कर दिया। इस मौके पर फन एक्टिविटी, गीत-संगीत और लजीज व्यंजन परोसे गए।

पार्टी की शुरूआत वेलकम से हुई। जिसमें  ग्रुप एडमिन पार्टी होस्ट निशिता सिंह ने ग्रुप के सभी सदस्यों को फूल देकर स्वागत किया। इसके बाद शुरू हुआ इनडोर गेम्स का दौर, महिलाओं ने हाउजी, डम शिराज, पासिंग द पास जैसे कई फन गेम्स और एक्टिविटी की। इसके बाद गर्मी में ठंडक देने वाले ड्रिंक्स और स्नेक्स परोसे गए। जिसका सभी ने लुत्फ उठाया।

डीजे पर जमकर थिरकी महिलाएं
इस मौके पर फुल डीजे म्यूजिक की भी व्यवस्था की गई थी, सभी महिलाओं ने समंदर में नहाकर और भी रंगीन हो गई हूं…जैसे बॉलीवुड नंबर सॉन्ग पर जमकर धमाल मचाया।

इस मौके पर निशिता के साथ अनामिका व्यास तोशीबा कोहली,  रेनू  यादव पलक मालवीय,मोनिका यादव,,वंशिका तलरेजा,अंशु, शर्मा   पलक आहूजा,माही, नारायणी,प्रतिभा यादव,आराधना श्रीवास्तव,अमिता श्रीवास्तव, डॉक्टर गरिमा अग्रवाल,कल्याणी सिंह सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।,,,,

Related Articles