Entertainment

अब ‎निहलानी बोले- आजकल बच्चे अपने निर्णय खुद लेते हैं, इस‎लिए खुश होना चा‎हिए

सोनाक्षी और जहीर इकबाल 23 जून को बंधेंगे ‎विवाह बंधन में
मुंबई । बॉलीवुड अ‎भिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा लगभग 7 सालों से जहीर इकबाल के साथ रिलेशनशिप में हैं। कपल 23 जून को शादी करने जा रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने करीबियों को शादी का निमंत्रण देना शुरू कर दिया है, हालांकि सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर पिता शत्रुघ्न सिन्हा और भाई लव सिन्हा के बयान से लगता है कि वे जहीर इकबाल से उनकी शादी को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं हैं। सोनाक्षी के मामा ने अब उनकी शादी पर कमेंट किया है। पहलाज निहलानी सिन्हा परिवार के करीबी हैं। वे 1977 से शत्रुघ्न सिन्हा के गहरे दोस्त हैं। इसलिए सोनाक्षी उन्हें अपना मामा मानती हैं। उन्होंने सोनाक्षी की शादी पर अपनी राय जाहिर की। फिल्ममेकर ने सोनाक्षी और जहीर को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि वे भी शादी में शामिल होंगे। वे बोले, मैं सोनाक्षी का मामा हूं, उन्हें और जहीर को मेरा आशीर्वाद। वे आखिरकार शादी कर रहे हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।
पहलाज निहलानी से जब पूछा गया कि क्या वे जानते हैं कि सोनाक्षी और जहीर शादी करने जा रहे हैं, तो वे बोले, आजकल के बच्चे अपने निर्णय खुद लेते हैं, इसलिए परिवार को खुश होना चाहिए। जरूरी बात यह है कि कपल को शादीशुदा जिंदगी जीनी है। उन्हें एक-दूसरे के साथ रहना है। सिन्हा परिवार की एक और करीबी पूनम ढिल्लों ने बताया कि सोनाक्षी ने उन्हें शादी का खूबसूरत इनवाइट भेजा है। पूनम ढिल्लों ने कहा ‎कि मैं सोनाक्षी को बधाई देती हूं। हमें बहुत प्यारा इनवाइट भेजा है। मैं उन्हें तब से जानती हूं, जब वह छोटी सी लड़की थी। मैंने उनकी पूरी जर्नी देखी है। भगवान से प्रार्थना है कि वे बहुत खुश रहें। वह बहुत प्यारी लड़की है, मैं उनके लिए खुशियों की कामना करती हू। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का निमंत्रण ऑनलाइन लीक हो गाया था, जिसके कुछ घंटों बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी की शादी पर बात की थी। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि वह उनकी शादी की खबर की न तो पुष्टि कर रहे हैं और न ही इनकार कर रहे हैं। हालांकि, यदि ऐसा होता है, तो वह एक खुश पिता होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे वह किसी से भी शादी करें, परिवार उनके फैसले का सपोर्ट करेगा।

Related Articles