Madhya Pradesh

बजरंग दल के गुंडे ISIS के जासूस : दिग्विजय

 

मुख्यमंत्री की पत्नी के नाम पर रीवा में फर्जी पता देकर डम्परों का रजिस्ट्रेशन हुआ

 -शिवराज के गाँव जैत में मार्शल लॉ ?
खंडवा ।
हारी हुई 66 विधानसभाओं पर मंडलम सेक्टर की बैठक एवं बूथ स्तर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खंडवा पहुंचे। पत्रकारों से चर्चा में, उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने आते ही भ्रष्टाचार शुरू कर दिया था। उनकी पत्नी के नाम पर रीवा में फर्जी पता देकर डम्परों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जिसकी जांच सरकार ने अपने प्रभाव से रोक दी। गलत जानकारी देना और गलत पता देना अपराध है। हमारी सरकार आएगी तो हर भ्रष्टाचार का प्रकरण खोला जाएगा, हर भ्रष्टाचारी को सजा दी जाएगी।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के गांव जैत में गया था। वहां नर्मदा जी में मशीनों से रेत निकाली जा रही है। वह बहुत शर्मनाक है। वहां के स्थानीय लोगों से मैंने पूछा कि भाई यह रेत का विरोध क्यों नहीं करते। तो उन्होंने कहा कि यहाँ मार्शल लॉ लगा है। इसका मतलब समझ जाइए कि किसका मार्शल लॉ लगा हुआ है। नर्मदा जी में ग्रीन ट्रिब्यूनल का आदेश है, कि वहां मशीनों से रेत नहीं निकली जा सकती। जबकि, वहां पर एक हाथी के ऊपर दूसरा हाथी खड़ा कर दें, नदी में इतना बड़े गड्ढा करके रेत निकाली जा रही है।
दिग्विजय सिंह ने कहा हमारे आराध्य बजरंगबली है। उनकी तुलना बजरंग दल के गुंडों से भाजपा करती है। बजरंग दल के गुंडे आईएसआईएस के लिए जासूसी करते हैं। हम सरकार में आए, तो इन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाएंगे। रोजगार गारंटी योजना के नियम इतने जटिल कर दिए हैं, कि काम करना संभव नहीं रहा। विकास कार्य रुके पड़े हैं। भाजपा इसके लिये जवाबदेह है।

Related Articles