Madhya Pradesh

बीजेपी नेता ने विवाहिता को लिव इन में रखकर किया दुष्कृत

भोपाल।

राजधानी भोपाल की अशोका गार्डन थाना पुलिस ने विवाहित महिला कि शिकायत पर भाजपा नेता के खिलाफ लिवइन में रखकर दुष्कर्म किये जाने का मामला कायम किया है। पीड़ीता आरोपी के मोहल्ले में ही परिवार सहित किराये से रहती थी। इसी दौरान आरोपी भाजपा नेता ने उसे शादी का झांसा देकर साल 2020 से उसका शारीरिक शोषण करता रहा और बीते दिनो उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया। आरोपी प्रतीक गोविंदपुरा विधानसभा में अवधपुरी मंडल में उपाध्यक्ष था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि साल 2020 में वह अपने पति और आठ साल की बेटी के साथ सागर से भोपाल आई थी। उसका परिवार पिपलानी इलाके में आरोपी प्रतीक पाराशर (29) के मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा था। उसी दौरान आरोपी और उसके बीच जान पहचान हुई और मुलाकातें होने लगी। महिला के पति को जब इसकी जानकारी लगी तो वह उसे छोड़कर चला गया। पति के जाने के बाद आरोपी प्रतीक ने उसे शादी करने का वादा कर अपने साथ लिव-इन में रख लिया और लगातार उसके साथ शारीरिक संबध बनाता रहा। इस दौरान पीड़ीता जब भी उससे शादी करने का कहता तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर उसे टाल देता था। बीते दिनो आरोपी का व्यवहार पीड़िता के प्रति बदलने लगा। उसका बदला बर्ताव देख महिला ने उसपर शादी करने का दबाव डाला तब आरोपी ने उसके साथ शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़ीता ने थाने जा पहुंची जहॉ पुलिस ने प्रतीक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कायम कर उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। बताया गया है कि आरोपी ने पीड़ीता से कहा कि था वह प्राइवेट काम करता है। वहीं आरोपी प्रतीक राजनीति में भी सक्रिय है, इलाके में उसके जो पोस्टर लगे हैं, उसमें उसका पद अध्यक्ष युवा मोर्चा इंद्रपुरी मंडल लिखा है। इस बारे में भाजपा नेताओ ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रतीक को पार्टी से निकाल दिया गया है। वो गोविंदपुरा विधानसभा में अवधपुरी मंडल में उपाध्यक्ष था।

Related Articles