Madhya Pradesh

जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी, की गई घोषित


अशोकनगर
।जिला की महिला कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सुराणा ने बताया की विशाखा यादव को जिला महामंत्री, मिथिलेश शर्मा को शहर ब्लॉक अध्यक्ष, लक्ष्मी प्रजापति को मंडल अध्यक्ष, की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही दस नवीन महिला सदस्यों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। आने वाले विधानसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए सभी ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने महिला संगठन को मजबूत बनाने की शपथ ली।

 अध्यक्ष सीमा सुराना ने कहा कि प्रदेश की योजनाएं सिर्फ चुनावी घोषणा मात्र है, प्रदेश के मुखिया को महिलाओं की फिक्र होती तो गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम को, कम करते साथ ही बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनता को वचन दिया है, कि 2023 में कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनती है तो वह मात्र ₹500 का घरेलू गैस देंगे। 15,00/, रूपये महिलाओं को दिया जाएगा। और एक रुपए में एक यूनिट बिजली का बिल उपलब्ध करवाएंगे। पुरानी पेंशन योजना चालू की, जाएगी। रोजगार के नए अवसर महिलाओं को स्वरोजगार, किसानों का कर्जा माफ कर प्रदेश में भय मुक्त शासन कांग्रेस का लायेगी।

Related Articles