Madhya Pradesh

वेतन देने की मांग को लेकर कर्मचारी नेता अशोक वर्मा ने दिया निगमायुक्त कक्ष के बाहर धरना


भोपाल ।
नगर निगम के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को हर महीने ही वेतन देरी से मिलने के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियो का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर कर्मचारी कई बाद अपनी नाराजगी भी जता चुके है, लेकिन फिर भी निगम अधिकारियो द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। इस माह भी कर्मचारियो को आधा महीना बीत जाने पर भी वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इसे लेकर कर्मचारी नेता अशोक वर्मा ने निगमायुक्त कक्ष के बाहर धरना दे दिया। इसकी जानकारी लगने पर आयुक्त के वी एस चौधरी ने उन्हें तुरंत ही चर्चा के लिये बुलाया। अशोक वर्मा ने निगमायुक्त को समय पर वेतन न मिलने से कर्मचारियो को होने वाली परेशानियो से अवगत कराते हुए कहा कि निगम ऐसी व्यवस्था बनाए जिससे हर माह निगम कर्मियों को समय पर वेतन प्राप्त हो। इससे वह अनेक परेशानियों का सामना करने से बच जाएगें। अशोक वर्मा ने निगमायुक्त को बताया कि पूरे मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में कर्मचारियो को वेतन भुगतान हर महीने समय पर कर दिया जाता है, तो फिर यह लेटलतीफी आखिर नगर निगम भोपाल में ही क्यो हो रही रही है। आयुक्त के वी एस चौधरी ने उनकी समस्या पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अपने प्रतिनिधि के तौर पर अपर आयुक्त शास्वत मीणा को नियुक्त कर उनसे चर्चा करते हुए हर महीने समय पर वेतन भुगतान किये जाने के निर्देश दिये, साथ ही वेतन में होने वाली देरी को लेकर भी जानकारी मांगी। अशोक वर्मा का कहना है कि निगमआयुक्त ने आश्वासन दिया है, कि उनका प्रयास रहेगा कि आगे से कर्मचारियो को समय पर वेतन भुगतान किया जा स

के।

Related Articles