Madhya Pradesh

पुलिस और नक्सलियो के बीच मुठभेड़, दो ईनामी महिला नक्सलियो की मौत

बालाघाट । गढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कंदला में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 3 बजे पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने दलम की एरिया कमांडर और गार्ड रहीं दो बड़ी महिला नक्सलियों को मार गिराया।

दोनों पर 14-14 लाख रुपए का इनाम घोषित था। बीते साल भी पुलिस ने 6 नक्सलियों को मार गिराया था। इस संबध में पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ से मिली जानकारी के अनुसार तडक़े 3 बजे गढ़ी थाना इलाके में कदला के जंगल में हॉकफोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

जिसमें जवानों ने 2 महिला नक्सलियों सुनीता और सरिता को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। सुनीता भोरम देव में एरिया कमांडर रही थी। वह वर्तमान में विस्तार दलम में काम कर रही थी। वहीं सरिता नक्सली कबीर की गार्ड रह चुकी थी। साथ ही वह खटिया मोचा दलम में भी रही थी। वहीं वर्तमान में वह विस्तार दलम में सक्रिय थी।

दोनों के शव भी बरामद हो गए। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि मृत नक्सलियों के पास से बंदूकें कारतूस बड़ी मात्रा में नक्सली असलाह और खाने-पीने की सामग्री बरामद हुई है। दोनों ही महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपए का इनाम घोषित था। घटना के बाद बालाघाट पुलिस ने जंगल में तलाशी अभियान छेड़ दिया है।

नक्सली एक बड़ी समस्या है जो देश के कुछ हिस्सों में आम लोगों के जीवन को प्रभावित करती है। इस तरह की हिंसा से समस्या का हल नहीं हो सकता है।

हमें समाज में एकता बनाए रखनी चाहिए और समस्या के समाधान के लिए सभी तरह के लोगों को सम्मिलित करना चाहिए। सरकार को जनता के विकास और सुरक्षा की देखभाल करनी चाहिए और नक्सली समस्या का समाधान ढूंढने के लिए विभिन्न उपायों का उपयोग करना चाहिए।

Related Articles