Madhya Pradesh

डीएफओ को हटाने के विरोध में वन कर्मचारी मंच ने प्रदर्शन किया protested against the removal of DFO

वन विभाग कर्मचारी प्रर्दशन 

भोपाल। वन कर्मचारी मंच के नेतृत्व में आज वन कर्मचारियों ने वन मुख्यालय सतपुरा भवन पर कर्मचारी हितैषी बुरहानपुर डीएफओ को हटाने के विरोध में प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री सचिवालय में मुख्यमंत्री को डीएफओ अनुपम शर्मा का स्थानांतरण आदेश निरस्त कर पुनः पदस्थ करने की मांग का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में वन कर्मचारी नेता अशोक पांडे आईबी सिंह आरपी वर्मा हरि सिंह गुर्जर लव प्रकाश पाराशर गणेश शुक्ला भानु प्रताप सिंह श्याम लाल विश्वकर्मा भगवान दास बिल्लोरे भूपेंद्र पांडे हरि सिंह गुर्जर प्रीतम मेहर आदि महिला पुरुष वन कर्मचारी शामिल थे।

मध्यप्रदेश वन कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि राज्य सरकार ने वनों को बचाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा कर्मचारी हितेषी एवं वन कर्मचारियों को सुरक्षा मुहैया कराने वाले अनुपम शर्मा आई एफ एस वन मंडल अधिकारी बुरहानपुर को अच्छा कार्य करने के बावजूद भी कम समय अवधि में ही अकारण स्थानांतरित कर दिया  है डीएफओ बुरहानपुर अनुपम शर्मा के आकस्मिक स्थानांतरण आदेश जारी होने से कापालिक वन कर्मचारियों का मनोबल गिर गया है बुरहानपुर खंडवा इंदौर भोपाल सहित प्रदेश भर के वन कर्मचारियों में असंतोष का वातावरण निर्मित हो गया है आज बुरहानपुर एवं  भोपाल के वन कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर मांग करी है कि डी एफ ओ अनुपम शर्मा का अकारण किया गया स्थान तरण आदेश निरस्त किया जाए और वन, वन भूमि ,वन प्राणियों की रक्षा करने वाले तथा वन कर्मचारियों को सुरक्षा देने वाले मैदानी वन अधिकारियों का अकारण स्थानांतरित  न किया जाए।
                              

Related Articles