Madhya Pradesh

भाजपा के पूर्व विधायक गुट्टू भैया का निधन राज्यकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

 

भोपाल । राजधानी भोपाल के कद्दावर नेता और उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे रमेश शर्मा (गुट्टू भैया) का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। पूर्व विधायक बुधवार-गुरुवार की रात दो बजे एक शादी समारोह से लौटे थे। इसके बाद उनको बेचैनी और सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार राज्यकीय सम्मान के साथ छोला विश्राम घाट पर किया गया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रमेश शर्मा गुट्टू भैया के निवास पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर के दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। सीएम ने परिवार के सदस्यों को भी सांत्वना दी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, महापौर अलोक शर्मा ने भी श्रद्धांजलि दी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गुट्टू भैया भाजपा के आधार स्तंभ थे। वो समाजसेवी थे। रमेश शर्मा गुट्टू भैया ने 1993 में उत्तर विधानसभा चुनाव जीता था। वह हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष भी रहे। हाल ही में पार्टी के नाराज नेताओं को साधने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भोपाल के दिग्गज नेताओं के साथ बैठक की थी। इस बैठक के बाद रमेश शर्मा गुट्टू भैया चर्चा में आ गए थे। उन्होंने बयान दिया था कि चुनाव आते ही पार्टी को कार्यकर्ताओं की याद आती है। उन्होंने कहा कि बिना मतलब के बेटा भी बाप को नहीं पूछता है। सीएम ने कहा, आज भोपाल सूना हो गया। गुड्डू भैया नहीं रहे, भरोसा नहीं हो रहा। वह सहज, सरल, विनम्र और हर दिल अजीज थे। पक्ष-विपक्ष में कोई उनका विरोधी नहीं था। छात्र जीवन में हमारे सीनियर थे। हमें छात्र संघों का चुनाव लड़ाया करते थे। किसी भी संगठन का छात्र नेता हो, रात को अगर भूख लगती थी तो गुट्टू भैया के होटल में भोजन करता था। वे सुख-दुख में लोगों का साथ देते थे।
भोपाल की राजनीति में कई अहम पदों पर रहे
भोपाल के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने बताया कि रमेश शर्मा को गुट्टू भैया के नाम से पूरा भोपाल जानता है। वे सेफिया कॉलेज में छात्र राजनीति करते थे। 1982 में पहली बार पार्षद बनकर वे सक्रिय राजनीति में आए। इसके बाद भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी बने। भोपाल में भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे। 1993 में पहली बार भोपाल की उत्तर विधानसभा से भाजपा के पहले विधायक बने। भोपाल में उनकी छवि हिंदुवादी नेता की रही है। उनका एक बेटा और एक बेटी है। बेटी की शादी भोपाल के कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा के बेटे से हुई है। रमेश शर्मा की बेटी वार्ड सात से पार्षद भी है।
सुख-दुख में शामिल होना था डेली रूटीन
आलोक शर्मा बताते हैं कि गुट्टू भैया रोजाना के रूटीन में शादी, अंतिम संस्कार, त्रयोदशी और गमी में शामिल होते थे। किसी के यहां बच्चे का जन्मदिन हो या किसी का अंतिम संस्कार, गुट्टू भैया हर फंक्शन में उपलब्ध रहते थे। वे छोला विश्रामघाट और सुभाषनगर विश्राम घाट के अध्यक्ष थे। दोनों विश्रामघाटों को सुंदर और सुव्यवस्थित करने में उनकी काफी रुचि रहती थी।
इन नेताओं ने भी शोक व्यक्ति किया
रमेश शर्मा गुट्टू भैया के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा क्चछ्वक्क प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा, मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक संजय पाठक, महेंद्र सिंह सिसोदिया, कमल पटेल, मोहन यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, यशपाल सिंह सिसोदिया, भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री सुहाष भगत, विधायक रामेश्वर शर्मा सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Related Articles