Madhya Pradesh

विश्व पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण किया

 भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम को आयोजित किया। इस कार्यक्रम के दौरान बहुत से पदाधिकारी वृक्ष लगाने में शामिल हुए और इस उपकरण के माध्यम से पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया। इस समारोह में शामिल सभी लोगों के द्वारा यह संदेश दिया गया कि हम सभी को पर्यावरण की रक्षा के लिए जिम्मेदार होना चाहिए।

मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच ने आज 52 वे विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर चिनार पार्क लिंक रोड नंबर 1 में वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का करने वृक्ष लगाने पृथ्वी बचाने का संकल्प लिया कार्यक्रम में अशोक पांडे श्याम बिहारी सिंह शिवप्रसाद सांगुले सत्येंद्र पांडे श्याम लाल विश्वकर्मा रामविलास सिंह भानु प्रताप सिंह थावरिया भील रामबाबू सोनी चांद सिंह आदि दर्जनों पदाधिकारी शामिल थे।

मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि विश्व पृथ्वी दिवस की स्थापना 1970 में अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने की थी तबसे भारत सहित पूरे विश्व में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता के लिए विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल के दिन मनाया जाता है पृथ्वी को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है।

 कर्मचारी मंच जल जंगल जमीन पृथ्वी के विकास का जन जागरण पिछले 12 वर्ष से चला रहा है वृक्षारोपण से पृथ्वी मजबूत होगी स्वस्थ पर्यावरण का विकास होगा इसलिए मध्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को अपने जन्म दिवस शादी की सालगिरह विवाह उत्सव महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के अवसर पर एक वृक्ष लगाने का संकल्प लेना चाहिए पृथ्वी रहेगी तो जन जीवन का विकास होगा।

                          

Related Articles