Madhya Pradesh

रेडक्रॉस के साथ जुड़ी सेवा भारती की सेवाएं


राजगढ़ कलेक्टर के साथ रेडक्रास राज्य शाखा के जनरल सेक्रेटरी त्रिपाठी ने की बैठक

 राजगढ़/भोपाल। भारतीय रेडक्रास राज्य शाखा के जनरल सेक्रेटरी प्रदीप त्रिपाठी ने जिला रेडक्रास राजगढ़ के प्रवास के दौरान कलेक्टर हर्ष दीक्षित के साथ-साथ सेवा भारती के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रेडक्रास के सेवा कार्यों को संयुक्त रूप से सेवा भारती के साथ जोड़ने का संकल्प लिया। 

 प्रदीप त्रिपाठी ने कलेक्टर हर्ष दीक्षित को अवगत कराया कि सेवा भारती के द्वारा प्रदाय की गई रोगी वाहन से राजगढ़ जिले में जनहित स्वास्थ्य सेवा कार्यों, महिला, वृद्ध, बच्चे एवं निर्धन व्यक्तियों को दूर-दराज स्थानों पर सेवाएं उपलब्ध कराई जायेगी। यह अत्याधुनिक रोगी वाहन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा जिले में संचालित की जाएगी। यह प्रथम बार होगा की रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सेवा भाव से जोड़ी गई संस्थाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने में सहयोग मिलेगा।

  प्रदीप त्रिपाठी ने कलेक्टर से जूनियर रेडक्रास एवं युवक रेडक्रास के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों एवं महाविद्यालयों में जूनियर रेडक्रास एवं युवक रेडक्रास की गतिविधियां संचालित हैं। राजगढ़ जिले में जूनियर रेडक्रास एवं युवक रेडक्रास की गतिविधियां प्रभावशील बनाये जाने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालयों के प्रचार्यों के आवश्यक निर्देश दिये जायें जिससे कि राजगढ़ जिले में जूनियर रेडक्रास एवं युवक रेडक्रास अधिक सक्रिय हो सके एवं स्कूल एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को रेडक्रास के कार्यों से जोड़ा जा सके तथा उन्हें रक्तदान, नशामुक्ति आदि के लिये जागरूक किया जावे तथा उन्हें वृक्षारोपण, स्वास्थ्य आदि जनहित कार्यों के प्रति जागरूक भी किया जा सके। 

 श्री त्रिपाठी ने बताया कि रेडक्रास सेन्टजाॅन एम्बुलेंस के अंतर्गत प्राथमिक उपचार (फस्र्ट एड) का प्रशिक्षण देता है। यह प्रशिक्षण 8 दिन (कुल 16) घण्टे का होता है। यह प्रशिक्षण जूनियर रेडक्रास एवं युवक रेडक्रास के बच्चों के स्कूल एवं महाविद्यालया में दिया जा सकता है। इसके साथ ही अन्य कारखानों, फैक्ट्री में भी इस प्रशिक्षण का बहुत महत्व होता है। प्राथमिक उपचार (फस्र्ट एड) के प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र युवाओं के नौकरी में भी काफी रोजगारमुखी साबित होता है। उन्होंने जिले में अधिक से अधिक युवाओं के प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण दिये जाने की बात कही।

  प्रदीप त्रिपाठी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के 2025 तक टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत भारतीय रेडक्रास सोसायटी राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देशन में प्रदेश में रेडक्रास द्वारा टी.बी. मरीजों के उपचार एवं उन्हें पोषण आहार उपलब्ध कराने हेतु निःक्षय मित्र बनाये जाने का संकल्प लिया गया है। अभी तक प्रदेश में रेडक्रास द्वारा 1000 से अधिक निःक्षय मित बनाये गये हैं, जो टी.बी मरीजों को 6 माह के पोषण आहार एवं दवाईयों की व्यवस्था करते हैं। राजगढ़ जिले में भी इस अभियान को अधिक सक्रिय किया जावे। एक मरीज पर केवल प्रतिमाह 700 रूपये व्यय होता है इस हेतु समाजसेवी संस्था एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को प्रेरित किया जावे। 

 श्री त्रिपाठी ने बताया कि माननीय राज्यपाल महोदय श्री मंगुभाई पटेल द्वारा सिकल सेल/एनीमिनिया जैसी घातक बीमारी के उपचार हेतु अभियान चलाया गया है। इस अभियान के अंतर्गत रेडक्रास द्वारा मध्यप्रदेश शासन के जनजाति प्रकोष्ठ द्वारा चिन्हित 20 जिलों में व्यापक रूप से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आपके जिले में भी सिकल सेल/एनीमिनिया की जांच व्यवस्था की जावें तथा मरीजों के उपचार की व्यवस्था की जावे। 

 बैठक के अंत में श्री त्रिपाठी ने कलेक्टर हर्ष दीक्षित के अवगत कराया कि राजगढ़ जिले में रेडक्रास सेवा कार्य हेतु अपने सिद्वांतों के अनुसार सुचारू रूप से कार्य करे इसके लिये भारतीय रेडक्रास सोसायटी शाखा समिति नियम 2017 की नियमावली के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया अपनाकर रेडक्रास की समितियां गठित की जावें। निर्वाचित पदाधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हें सेवा कार्यों से जोड़ा जावे। 

 

Related Articles