Madhya Pradesh

शिवराज प्रदेश की जनता को मूर्ख बना रहे है कि 33 लाख करोड़ का निवेश आयेगा, इतना तो पूरे देश में नहीं आता

मप्र में 2018 में वोटों की कांग्रेस सरकार बनी थी,
आज सौदे की भाजपा सरकार चल रही है: कमलनाथ
– कांग्रेस सरकार में किसानों का कर्जा माफ किया, 100 रू. में 100 यूनिट बिजली दी, गौशालाएं बनायी, माफियाराज को समाप्त करने की पहल की, निवेश लाने का प्रयास किया: कमलनाथ
भोपाल ।
मैं कोई राजा नहीं महाराजा नहीं, मैं कोई मामा नहीं, मैं तो प्रदेश का सेवक हूं। शिवराज जी बार-बार कहते हैं कि मैं प्रदेश की बहन-बेटियों का मामा हूं। लेकिन आज बहन-बेटियां प्रदेश भर में सुरक्षित नहीं है। पूरे प्रदेश की तस्वीर आप सब के सामने है। पांच महीने बाद प्रदेश का भविष्य तय होगा। हर चुनाव में अपने-अपने मुद्दे होते हैं, बेरोजगार, महंगाई की समस्या तो हमने सुनी, संस्कृति की समस्या सबसे बड़ी समस्या है, हम दिल जोड़ते हैं, रिश्ते जोड़ते है। इतनी जातियां, धर्म, त्यौहार हैं जो हमें हमारी संस्कृति से जोड़ते हैं। आज हमारी संस्कृति पर आक्रमण हो रहा है, हमें संस्कृति की रक्षा करना है। सुब्बाराव की कर्मभूमि, वीर सैनिकों और बलिदानियों, शहीद सैनिकों की पावन भूमि को प्रणाम करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मुरैना में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये यह बात कही।
कमलनाथ ने कहा कि बाबा साहेब ने जो संविधान दिया हमें उसकी रक्षा करना है, इस चुनाव में हमें हमारी संस्कृति की रक्षा करना है। संविधान गलत हाथों में चला जाये तो कैसा भविष्य होगा हमारे प्रदेश का। आपको संविधान की रक्षा करना है। 2018 में कांग्रेस की सरकार वोटों से बनी थी, एक शुरूआत की थी, अपनी नीति और नीयत का परिचय दिया। सौदा किया भाजपा ने और आज सौदे की सरकार चल रही है। हमने नीति नीयत का परिचय दिया अपनी सरकार में किसानों का कर्जा माफ किया, गौशालएं बनायीं, 100 रू. में 100 यूनिट बिजली दी, शुद्ध के लिए अभियान चलाया, पेंशन बढ़ायी कौन सा गुनाह मैंने किया? आज प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने है। आप प्रदेश की तस्वीर अपने सामने रख लीजिए, क्योंकि चुनाव सामने है।
कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह झूठ की घोषणा मशीन बन गये। ये शिलान्यास मशीन बन गये है। हजारों घोषणाएं शिवराज ने की, जिनका कोई अता पता नहीं।
मैंने प्रयास किया था हमारे प्रदेश में निवेश आये। शिवराज जी ने छह इन्वेस्टर समिट की, ये इन्वेस्टर के नाम पर नाटक करते हैं। जनता को बता रहे हैं 33 लाख करोड़ का निवेश आयेगा, ये तो पूरे देश में नहीं आता। आप जनता को मूर्ख क्यों बनाते है। निवेश तभी आता है जब लोगों को मप्र की सरकार पर विश्वास हो, लेकिन निवेशकों को यहां की सरकार पर विश्वास नहीं है। शिवराज जी के दोनों हाथ व्यस्त हैं, एक हाथ भ्रष्टाचार में और एक हाथ अत्याचार में व्यस्त हैं। आने वाले चुनाव में आप प्रदेश की तस्वीर अपने सामने रखिये और विकास का एक नया इतिहास बनाना है तो और सच्चाई का साथ जरूर देना।
इस अवसर पर प्रबल प्रताप मावई, कांजी, टीकाराम, मनीष शर्मा, रामली जाटव आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
मुरैना में आयोजित जनसभा में डॉ. गोविंद सिंह, मुरैना महापौर शारदा सोलंकी, अभा कांग्रेस के सचिव शिव भाटिया, बालेन्दु शुक्ला, अशोक सिंह, रामनिवास रावत, राजेन्द्र सिंह यादव, किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, भगवान सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles