Madhya Pradesh

अबकी बार-200 पार के संकल्प को पूरा करना है : डॉ. राघवेन्द्र शर्मा

 

प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत से मध्यप्रदेश करेगा महाविजय का तिलक : महेन्द्र सिंह यादव

 भोपाल। बूथ संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी श्री महेन्द्र सिंह यादव, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा एवं पूर्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के पंचशील मंडल, वार्ड 46-47, शक्ति केंद्र क्रमांक 160, 162, 206, 208, 209, 215 एवं 216 की बैठक को संबोधित किया। श्री महेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में बूथ विस्तारक योजना की शुरूआत की थी, जिसे पूरे देश ने सराहा और अब पार्टी द्वारा बूथ विजय संकल्प अभियान प्रारंभ किया है। जिसके माध्यम से कार्यकर्ता केंद्र एवं प्रदेश की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर विधानसभा चुनाव 2023 में 51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत से मध्यप्रदेश महाविजय का तिलक करेगा और कार्यकर्ता अबकी बार-200 पार के लक्ष्य को प्राप्त कर मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे। 

 डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने कहा कि विश्व का सबसे बडा राजनैतिक दल बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। हमारे संगठन और सत्ता का ध्येय सत्ता के माध्यम से जनता की सेवा करना है, पार्टी के कार्यकर्ता अपनी अथक मेहनत और परिश्रम से भोपाल में 51 प्रतिशत वोट शेयर के साथ ‘‘अबकी बार 200 पार’’ के संकल्प को पूरा करेंगे।

 इस दौरान पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, कार्यक्रम प्रभारी भाषित दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष शंकर मकोरिया, मंडल अध्यक्ष प्रियेश उपाध्याय, पार्षद गिरिजा राजेश खटिक, दिलीप कड़वे, नीतू सिंह, महेन्द्र दबे सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles