National

136वीं राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न: ‘मंडल संवाद’ का विमोचन और हिंदी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

भोपाल । मंडल कार्यालय भोपाल में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 136वीं बैठक मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर मंडल की राजभाषा पत्रिका ‘मंडल संवाद’ के 21वें अंक का विमोचन किया गया और 13-14 जून 2024 को आयोजित मंडल स्तर पर अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेता कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।

महाप्रबंधक राजभाषा दक्षता शील्ड भोपाल मंडल को प्राप्त

मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी ने वर्ष 2023 का महाप्रबंधक राजभाषा दक्षता शील्ड भोपाल मंडल को प्राप्त होने पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मंडल पर राजभाषा का प्रयोग संतोषजनक है और सभी सूचना पट्ट, साइन बोर्ड आदि द्विभाषी रूप में होने चाहिए। अधिकारियों को अपने निरीक्षण के दौरान राजभाषा प्रगति का भी निरीक्षण करने और निरीक्षण रिपोर्ट में राजभाषा का एक पैरा शामिल करने का आग्रह किया।

स्वागत संबोधन और आभार प्रदर्शन

बैठक के प्रारंभ में अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी श्रीमती रश्मि दिवाकर ने अपने स्वागत संबोधन में सभी का स्वागत करते हुए राजभाषा हिंदी में कामकाज करने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन राजभाषा अधिकारी श्री संतलाल मर्सकोले द्वारा किया गया।

Related Articles