ठाणे : फैक्ट्री में बॉयलर फटने 4 की मौत, 30 घायल

मुंबई, महाराष्ट्र । आज गुरुवार दोपहर महाराष्ट्र के ठाणे में एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने की वजह से भीषण आग लग गई। विस्फोट इतना तेज था कि आस-पास की बिल्डिंग और बाहर खड़े वाहनों के कांच में दरारें आ गईं। विस्फोट और आगजनी में अब तक 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और 4 लोगों की मौत हो गई है
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की खबर सामने आई है. फैक्ट्री के अंदर बॉयलर फटने की वजह से भीषण विस्फोट हुआ है, जिसकी गूंज आस-पास के कई किलोमीटर के इलाकों में सुनाई दी है. विस्फोट और आगजनी में अब तक 4 लोगों की मौत हुई है जबकि30 से ज्यादा लोग घायल हैं. कई लोगों के अभी भी फैक्ट्री के अंदर फंसे होने की आशंका है।
यह विस्फोट ठाणे में स्थित ओमेगा कैमिकल फैक्ट्री में हुआ है। जब कई कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे थे. बॉयलर में तकनीकि खराबी की वजह से विस्फोट होने की बात बताई जा रही है। वहीं इतने भीषण विस्फोट और आग लगने की खबर तुरंत दमकल और पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस और दमकल कर्मी पहुंचे हैं।
दमकल की गाड़ियां पहुंची
प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी हैं, वहीं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। फैक्ट्री के अंदर आग लगाने की वजह से काला धुआं उठा जिसे कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है। इस धुएं को देखकर कई लोग यहां जमा हो गए। जिसके बाद मानपाड़ा पुलिस को आम लोगों की भीड़ को मौके से हटाना पड़ा।खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। दमकल की चार गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में हैं। फैक्ट्री के अंदर अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है।




