National

छत पर मौसम की रील बना रही लड़की तभी गिरी बिजली

चमत्कारी ढंग से बची लड़की, वीडियो वायरल
सीतामढी,। बिहार के सीतामढी में एक लड़की के रील बनाने का बेहद डरावना वीडियो सामने आया है। यह लड़की अपनी छत पर बारिश के मौसम में रील बना रही थी इस दौरान बिजली गिरी और लड़की बच गई यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। 11 सेकंड की क्लिप में लड़की सानिया कुमारी को भारी बारिश के बीच अपने घर की छत पर खुशी से नाचते हुए दिखाया गया है, तभी अचानक बिजली उसके करीब गिरती है। बिजली सानिया के पड़ोसी देवनारायण भगत की छत पर गिरी। वह तुरंत छत से भाग जाती है, और उसकी जान बच जाती है। लड़की के चमत्कारिक ढंग से भागने का मोबाइल फोन पर कैद किया गया नाटकीय फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि सीतामढी जिले में बुधवार की सुबह से ही भारी बारिश हो रही है।
बताया जाता है कि लड़की अपनी दोस्त के साथ छत पर रील रिकॉर्ड करवा रही थी। तभी यह हादसा वीडियो में रिकार्ड हो गया। वीडियो में ऐसा लगा लड़की के ऊपर ही बिजली गिर हो। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बिजली गिरने के बाद लड़की डर कर वहां से भाग जाती है।

Related Articles