National

सोनाक्षी की शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती, बेटी-दामाद देखने पहुंचे

मुंबई,। शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी जहीर इकबाल के साथ कर दी है। बेटी की खुशियों को बॉलीवुड के शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा ने स्वीकार किया और परिवार में शादी को लेकर हुए मतभेदों के बाद इस रिश्ते को मंजूरी दी। 23 जून को जहीर इकबाल और सोनाक्षी ने अपने सात साल के रिश्ते के नया नाम दिया और सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए लेकिन, बेटी की शादी के पांच दिन बाद ही शत्रुघ्न अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। इस खबर ने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को शुक्रवार देर शाम मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल से निकलते देखा गया, जिसके बाद से चर्चाएं शुरू हुईं कि सोनाक्षी मां बनने वाली हैं। वहीं, खबर है कि सोनाक्षी अपने पापा शत्रुघ्न सिन्हा का हालचाल लेने पति जहीर इकबाल के साथ अस्पताल गई थीं। 77 साल के शत्रुघ्न सिन्हा को आखिर क्या हो गया? वो क्यों अस्पताल में भर्ती हैं? ऐसे सवालों से शत्रुघ्न के फैंस परेशान हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा अपने रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। अभी उनके सेहत को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। बताया जा रहा है कि पहले लोकसभा चुनाव और फिर बेटी सोनाक्षी की शादी के बीच भाग दौड़ में वह काफी थग गए हैं, जिससे उनके शरीर और दिमाग पर काफी प्रेशर रहा है। इसलिए वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। शत्रुघ्न पूरी तरह स्वस्थ हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के अस्पताल में एडमिट होने की खबर जैसे ही सोनाक्षी को मिली, वह आनन-फानन में पति जहीर के साथ अपने पापा को देखने अस्पताल पहुंचीं।
अपनी लाडली बेटी की शादी के बाद शत्रुघ्न ने दो ट्वीट कर एक्स पर शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। इन ट्वीट्स के साथ शत्रुघ्न ने दोनों को बधाई देते हुए मेहमानों की आभार जताया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, आभार के भाव के साथ इस खास दिन पर हमारे साथ जश्न मनाने के लिए आप सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं, जो आपकी गर्मजोशी, प्यार और बधाई के साथ सदी की शादी बन गई है। हमारी प्यारी बेटी सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के साथ अपने जीवन की खूबसूरत यात्रा में एक नया अध्याय शुरू कर रही हैं।

Related Articles