National

Asian Junior Canoe Sprint U-23 Championship 2024 में अरविंद वर्मा ने जीता रजत पदक

भोपाल, । खेल अकादमी के होनहार खिलाड़ी अरविंद वर्मा ने थाईलैंड में आयोजित Asian Junior Canoe Sprint U-23 Championship 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सी-2 इवेंट में रजत पदक जीता है।

इस प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 जून 2024 के बीच हुआ। 15 जून 2024 को सी-2 मेन 1000 मीटर स्पर्धा में अरविंद वर्मा और साई भोपाल के खिलाड़ी हर्ष ने 03:54:542 समय में फिनिश करते हुए रजत पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक उज्बेकिस्तान के Azizbek Akhtamov Modulloev ने 03:43:912 समय के साथ जीता, जबकि कांस्य पदक कजाखस्तान के Vladislav Dostovalov Rudenko ने 03:55:334 समय के साथ प्राप्त किया।

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने अरविंद वर्मा और हर्ष को बधाई दी। मंत्री ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

गौरतलब है कि खेल विभाग ने हाल ही में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए रोमानिया के कोच कॉन्ड्रेट पीटर एमआर को भोपाल बुलाया है। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक केप्टन पीजूष बरोई और रोमानियाई प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में खिलाड़ी लगातार अपने कौशल को निखार रहे हैं।

Related Articles