National

अयोध्या के राम मंदिर परिसर में मोबाइल पर लगा प्रतिबंध

अयोध्या । राम मंदिर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब कल यानी 25 मई से पूर्ण रूप से राम मंदिर परिसर में मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहेगा। अब क्रॉसिंग टू यानी कि रंग महल बैरियर से बीआईपी दर्शन करने वाले राम भक्तों को मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। अयोध्या जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी के साथ एक आवश्यक बैठक हुई। जिसमें सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया. अयोध्या के कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि कल यानी 25 मई से अब राम मंदिर परिसर में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी. पूर्ण रूप से मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंध रहेगा।अयोध्या में जब से प्रभु राम अपने भव्य महल में विराजमान हुए हैं, तब से लेकर अभी तक प्रतिदिन राम भक्त लाखों की संख्या में पहुंचकर दर्शन पूजन कर रहे हैं। अयोध्या आने वाले राम भक्त आसानी से प्रभु राम का दर्शन पूजन कर सके। इसको लेकर राम मंदिर ट्रस्ट ने कई तरह की सुविधा राम भक्तों को दी थी। जब से प्रभु राम अपने भव्य महल में विराजमान हुए हैं तब से बीआईपी के लिए पुराने दर्शन मार्ग को संचालित कर दिया गया था। यहां से वीआईपी दर्शन शुरू था। उस दौरान बीआईपी दर्शन के साथ एक मोबाइल फोन अंदर ले जाने की अनुमति जिला प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट दे रहा था।

Related Articles