बड़ा खुलासा: भाजपा के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह पर हज़ारों करोड़ का घोटाला, सौरभ सिंह और फ्लैट के विवाद

एलनई दिल्ली: भाजपा के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह पर हज़ारों करोड़ रुपये की पाइप सप्लाई के ठेकों को रिजेक्टेड कंपनियों को देने और घोटाले में शामिल होने का आरोप लगा है। इस मुद्दे को आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी उठाया था।
हाल ही में सामने आए ऑडियो में महेंद्र सिंह की भूमिका पर चर्चा हो रही है। ऑडियो में कहा गया है कि सफाई किट वितरण का ठेका भाजपा आईटी सेल के प्रमुख सौरभ सिंह को दिया गया, जबकि उनकी कंपनी Appinventiv आईटी सेवाएं प्रदान करती है, न कि सफाई किट वितरण। इसके बदले में मंत्री महेंद्र सिंह को पैसे दिए जाने की बात सामने आ रही है।
आरोप है कि मंत्री के पीए ऋषभ पोरवाल ने फ्लैट की मांग की, जिसे कैश के बजाय उनकी मां और बहन के नाम पर खरीदा गया। इसके अलावा, एक IAS अधिकारी को दस लाख रुपये और लैपटॉप घूस देने की भी बातें सामने आई हैं। यह ऑडियो सौरभ सिंह के क़रीबियों के बीच का बताया जा रहा है, जिसमें सौरभ की टीम का एक सदस्य भी शामिल है।
सौरभ सिंह की कंपनी, Appinventiv ने भाजपा के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव, दिल्ली लोकसभा चुनाव, और छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार का ठेका भी लिया था। सौरभ सिंह खुद का दावा करता है कि “हर घर तिरंगा” अभियान उसकी कंपनी ने चलाया था। वर्तमान में, सौरभ सिंह अपनी पीआर गतिविधियों पर भी पैसे खर्च कर रहा है।
इस घोटाले की जांच यदि प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की जाती है, तो करोड़ों रुपये के गबन का मामला उजागर हो सकता है, जो कि टैक्स देने वाली जनता के पैसे से जुड़ा है।