National

आशा भौंसले की बायोग्राफी स्वर स्वामिनी लॉन्चिंग पर पहुंचे फिल्मी सितारे

अभिनेता जैकी श्राफ ने छुए पैर तो सोनू निगम ने गुलाब की पंखुड़ियों से धोए
मुंबई,। बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भौसले की बायोग्राफी स्वरस्वामिनी आशा लॉन्च की गई। इस लॉन्चिंग में बॉलीवुड के जाने माने सितारे मौजूद थे। इस दौरान अभिनेता जैकी श्रॉफ ने आशा भौसले से मिलते ही उनके पैर छुए। जैकी ने इस मौके पर आशा भौसले को एक पौधा भी भेंट किया। गायक सोनू निगम भी मौजूद थे। इस अवसर पर सोनू ने भी आशा भौसेले के पैर धोए और उनका सम्मान किया।
इस अवसर की सोनू और आशा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें सोनू निगम आशा भौसले के पैर गुलाब की पंखुड़ियों से धोते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आशा को अपना ‘गुरु’ भी कहा और कहा कि संगीत की नींव आशा भौसले के मार्गदर्शन में रखी।
वहीं वीडियो में दूसरी ओर अभिनेता जैकी श्रॉफ को आशा भौसले के पैर छूते हुए देखा जा सकता है। प्यार और सम्मान पाकर आशा भौसले ने उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में पंडित हृदयनाथ मंगेशकर, भारती मंगेशकर, अशोक सराफ, सुरेश वाडकर, सुदेश भौसले, श्रुति भौसले और हरीश भिमानी भी मौजूद थे।
बुक लॉन्च के अवसर पर सोनू ने कहा कि देवी मां प्रणाम। सोनू ने कहा आज सीखने के लिए बहुत से साधन हैं लेकिन जब सीखने के लिए कुछ नहीं था तो लताजी और आशाजी थीं। जो आपसे सीखे उनके लिए धन्यवाद जो सीख रहे हैं, उनके लिए धन्यवाद।

Related Articles