National

ताज एक्सप्रेस की 3 बोगियों में लगी आग, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

नई दिल्ली,। दिल्ली के सरिता विहार थाने के करीब ताज एक्सप्रेस में आग की लपटें देखी गईं। आग लगने की सूचना मिलने पर फौरन ही दमकल गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच आग पर काबू पाया। इस बीच यात्रियों ने आग लगी बोगियों से दूसरी बोगियों में जाकर अपने आपको सुरक्षित किया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
दिल्ली के सरिता विहार के पास ताज एक्सप्रेस की 3 बोगियों में आग लग गई। ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलने पर 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। डीसीपी रेलवे ने जानकारी देते हुए बतायाक कि ट्रेन में आग लगने की घटना में किसी यात्री को कोई चोट या नुकसान नहीं पहुंचा है। समय रहते जहां सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया वहीं आग पर भी काबू पा लिया गया है। इस संबंध में रेलवे के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा का कहना था कि 3 जून को शाम के करीब 4.41 बजे डीडी 43 ए पर एचएनआरएस को ट्रेन में आग लगने की सूचना पीसीआर के जरिए मिली थी। इस सूचना के बाद आईओ अपोलो अस्पताल के पास घटनास्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल से बताया गया कि ताज एक्सप्रेस ट्रेन की तीन बोगियों में आग की लपटें उठती देखी जा रही हैं। इसके बाद ही ट्रेन को रोका गया और सभी यात्रियों को सकुशल ट्रेन से उतार लिया गया। इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ है। आग लगी बोगियों से यात्री दूसरे डिब्बों में चले गए थे या फिर ट्रेन से उतर गए। आग कैसे और क्यों लगी इस पर जांच के बाद ही रेलवे द्वारा कार्रवाई की जा सकेगी।

Related Articles