वरिष्ठ नागरिकों के रेलवे रियायती यात्रा शुरू करे सरकार
भोपाल: सर्वहारा जनाधिकार पार्टी के नेतृत्व में, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा और उनके सलाहकारों ने भारत सरकार से आग्रह किया है कि वे सिनियर सिटीजनों के लिए रेलवे यात्रा में रियायती सुविधा को पुनः बहाल करें। इस सुविधा को कोरोना महामारी के दौरान निलंबित कर दिया गया था, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को चिकित्सा और अन्य आवश्यक यात्राओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
अरुण वर्मा ने इस मुद्दे पर जोर देते हुए कहा, “यह न्यायसंगत नहीं है कि हमारे समाज के सबसे अनुभवी सदस्यों को इस तरह की असुविधा का सामना करना पड़े।” उन्होंने और उनके सहयोगियों ने इस मांग को उठाया है ताकि वरिष्ठ नागरिकों को उनकी यात्रा में सहायता मिल सके।
इस अनुरोध का समर्थन करने वालों में अजय कुमार रावत, अनिल सिंह, सुरेश वर्मा, और अन्य प्रमुख समाजसेवी शामिल हैं, जिन्होंने इस मुद्दे को उठाने में अपनी आवाज जोड़ी है।