National
अरविंद केजरीवाल की जमानत पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ CJI को वकीलों की चिट्ठी

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट और निचली अदालतों में प्रैक्टिस करने वाले लगभग डेढ़ सौ वकीलों ने अरविंद केजरीवाल की जमानत पर हाईकोर्ट द्वारा स्टे लगाने के फैसले को लेकर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) को चिट्ठी लिखी है।
वकीलों का कहना है कि केजरीवाल की जमानत अर्जी पर जज फैसला लेने में देरी कर रहे हैं और लगातार लंबी तारीखें दे रहे हैं। वकीलों ने चिट्ठी में यह भी उल्लेख किया है कि हाईकोर्ट के जज जस्टिस सुधीर जैन को केजरीवाल की जमानत के खिलाफ ईडी की अर्जी पर सुनवाई नहीं करनी चाहिए थी, क्योंकि जस्टिस सुधीर जैन के भाई अनुराग जैन ईडी के वकील हैं।
वकीलों ने CJI से अनुरोध किया है कि इस मामले की सुनवाई निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका की निष्पक्षता और स्वायत्तता को बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
–


