National

कभी भी गिर सकती है, महाराष्ट्र की सरकार

चुने हुए शिंदे गुट के सांसद जाएंगे, उद्धव ठाकरे की शिवसेना में
मुंबई । 2024 के लोकसभा चुनाव परिणाम सामने आते ही, महाराष्ट्र की राजनीतिक फिजा तेजी के साथ बदल गई है। शिंदे गुट के जो 7 सांसद हाल ही में नई लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। वह उद्धव ठाकरे की शिवसेना में जा रहे हैं। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के जो परिणाम आए हैं। उसने आगामी विधान सभा चुनाव के सभी समीकरण को बदल दिया है। कुछ महीने बाद महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसी स्थिति में शिवसेना शिंदे गुट और अजीत पवार के एनसीपी गुट में भगदड़ की स्थिति मच गई है। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से महाराष्ट्र में हुई करारी पराजय के लिए भाजपा के नेता उनसे इस्तीफा मांग रहे हैं। महाराष्ट्र में हुई पराजय की जिम्मेदारी देवेंद्र फडणवीस ने लेते हुए कहा, वह हार को स्वीकार कर रहे हैं। जिस तरह की भगदड़ महाराष्ट्र में देखने को मिल रही है। उससे स्पष्ट है, महाराष्ट्र की राज्य सरकार ज्यादा दिन रहने वाली नहीं है।

Related Articles