National

हरियाणा में प्री मानसून की बारिश ने लोगों को दी राहत

दिल्ली-पंजाब में बारिश का येलो अलर्ट जारी
नई दिल्ली,। पंजाब और हरियाणा के कई क्षेत्रों में प्री मानसून की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी है वहीं पंजाब में जल्द ही मानसून दस्तक देगा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 30 जून के आसपास मानसून का आगमन हो सकता है। विभाग ने 28 व 29 जून को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को पंजाब के 13 जिलों और हरियाणा के 8 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया था। इसके अलावा, हिमाचल में बारिश और तूफान की संभावना है।
पंजाब में मौसम विभाग ने कहा है कि 28 व 29 जून को बारिश के साथ बिजली की चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 30 जून और 1 जुलाई को भी बारिश हो सकती है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में विगत दिवस हुई हल्की बारिश के बाद भी अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री गिरावट दर्ज किया गया।
हिमाचल में प्री-मानसून आ चुका है। ऊपरी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की चेतावनी दी गई है। लाहौल-स्पीति में फ्लैश फ्लड आने से उदयपुर-तांदी स्टेट हाईवे बंद हो गया। यूपी के ज्यादातर जिलों में प्री-मॉनसून आ चुका है और मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश को छोड़कर बाकी हिस्सों में लू का दौर तकरीबन खत्म हो चुका है। वहीं इस पूरे हफ्ते लखनऊ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Related Articles