National

काशी में पहली बार प्रियंका-डिंपल का रोड शो, बोलीं

यहां कोई किराए पर नहीं आया
वाराणसी  । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सपा सांसद डिंपल यादव का वाराणसी में रोड शो किया। पहली बार प्रियंका और डिंपल एक साथ रोड शो किया। उन्होंने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय के लिए वोट मांगा। इस अवसर पर प्रियंका ने कहा कि यहां कोई किराए पर नहीं आया है। रैली में उमड़ी भीड़ मोदी सरकार के प्रति आक्रोश है। इससे पहले प्रियंका गांधी और डिंपल यादव ने काल भैरव के दर्शन किए। रोड शो दुर्गाकुंड के दुर्गा मंदिर से शुरू होकर रविदास मंदिर तक हुआ। डिंपल और प्रियंका ने दुर्गा मंदिर में मां कूष्मांडा की पूजा और फिर महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संत रविदास के दरबार में माथा टेका।
रोड शो के दौरान कांग्रेस नेता और डिंपल ने जगह-जगह रूक कर जनता को संबोधित भी किया। इसके साथ ही इंडी गठबंधन प्रत्याशी अजय राय के लिए जनसमर्थन भी मांगा। कांग्रेस नेता अजय राय पब्लिक का अभिवादन करते रहे। रोड शो में कांग्रेस और सपा नेताओं को जमावड़ा दिखा। वे पार्टी समर्थित नारे लगाते रहे। वाहन पर बैठे प्रियंका, डिंपल और अजय राय के ऊपर गुलाब की पंखुडिय़ां उड़ाई जा रही थीं।

Related Articles