National

स्पीकर पर भड़की प्रियंका गांधी बोलीं- क्या विपक्ष की आवाज दबाने के लिए होगा संविधान का विरोध

नई दिल्ली। संसद सत्र के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, सत्ताधारी पार्टी के सदस्यों को असंसदीय और असंवैधानिक नारे लगाने से नहीं रोका गया।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सवाल उठाए और पूछा कि क्या संसद में जय संविधान नहीं कहा जा सकता। एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, क्या भारतीय संसद में जय संविधान का नारा नहीं लगाया जा सकता? क्या भारत की संसद में जय संविधान नहीं बोला जा सकता? संसद में सत्ता पक्ष के लोगों को असंसदीय और असंवैधानिक नारे लगाने से नहीं रोका गया, लेकिन विपक्षी सांसद के जय संविधान बोलने पर आपत्ति जताई गई।
सत्ता में बैठे लोगों को संसद में असंसदीय और असंवैधानिक नारे लगाने से नहीं रोका गया, लेकिन जब एक विपक्षी सांसद ने जय संविधान का नारा लगाया। चुनाव के दौरान उभरी संविधान विरोधी भावना ने अब एक नया रूप ले लिया है, जो हमारे संविधान को कमजोर करना चाहता है। उन्होंने आगे लिखा, जिस संविधान की तरफ से संसद चलती है, जिस संविधान के द्वारा प्रत्येक सदस्य शपथ लेता है, जिस संविधान के द्वारा प्रत्येक नागरिक को जीवन और आजीविका की सुरक्षा मिलती है, क्या अब विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए उसी संविधान का विरोध किया जाएगा? दरअसल चुने गए नए सांसदों के शपथ ग्रहण के दौरान ज्यादातर विपक्षी सांसदों ने ‘जय संविधान’ के नारे लगाए गए थे इनके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी शपथ के बाद ‘जय संविधान’ कहा, इस बात पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शशि थरूर का साथ दिया और सदन में खड़े होकर कहा कि इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए, लेकिन स्पीकर ओम बिरला भड़क गए।

Related Articles