National

जीत पर गदगद प्रि‍यंका गांधी वाड्रा, जनता के मुद्दे सर्वोपरि हैं, इन्हें नकारने की कीमत भारी होती

नई दिल्ली । कांग्रेस महासच‍िव प्रि‍यंका गांधी वाड्रा ने उत्तरप्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम एक संदेश जारी है। प्रि‍यंका गांधी वाड्रा ने कहा, अपने आज की राजनीति में एक पुराना आदर्श फिर से स्थापित किया है कि जनता के मुद्दे सर्वोपरि हैं, इन्हें नकारने की कीमत भारी होती है। चुनाव जनता का है, जनता ही लड़ती है, जनता ही जीतती है।
कांग्रेस महासचिव प्रि‍यंका गांधी वाड्रा ने ल‍िखा, यूपी कांग्रेस के मेरे सभी साथियों को मेरा सलाम। मैंने आपको धूप और धूल में कड़ी मेहनत करते हुए देखा, आप झुके नहीं, आप रुके नहीं, कठिन से कठिन दौर में आपने लड़ने की हिम्मत दिखाई। कई नेता डर के चले गये, आप टिके रहे।
कांग्रेस महासच‍िव ने ल‍िखा, मुझे गर्व है आप पर और यूपी की जागरूक जनता पर, जिसने देश की गहराई और सच्चाई को समझा और हमारे संविधान को बचाने का ठोस संदेश पूरे भारत को दिया। आपने आज की राजनीति में एक पुराना आदर्श फिर से स्थापित किया है, कि जनता के मुद्दे सर्वोपरि हैं, इन्हें नकारने की क़ीमत भारी होती है। चुनाव जनता का है, जनता ही लड़ती है, जनता ही जीतती है।

Related Articles