National

पुणे : NCP विधायक के बेटे कोकरता था परेशान, दो लोगों को कुचल दिया

पुणे, महाराष्ट्र । पुणे में हादसे के आरोपी नाबालिग विधायक के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ कार से दो लोगों को कुचल दिया था। इस घटना के बाद उसे जमानत मिल गई, जिससे लोगों का गुस्सा फूटा। विधायक की पत्नी ने बताया कि आरोपी ने उनके बेटे को स्कूल में परेशान किया था। उन्होंने बेटे को दूसरे स्कूल में डाल दिया था, लेकिन यह हादसा नहीं होता अगर आरोपी के दोस्तों ने उसे सही से संज्ञान लिया होता। इसके अलावा, आरोपी ने पब में 48 हजार का बिल भरा था। आपको बता दें कि इस मामले में नाबालिग आरोपी के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है⁴।


एनसीपी शरद पवार गुट के विधायक प्राजक्ता तानपुरे की पत्नी ने सोशल मीडिया पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया है कि पुणे हादसे के नाबालिग आरोपी ने उनके बेटे को स्कूल में काफी परेशान किया था।

पुणे में रईस बाप के नाबालिग बेटे द्वारा कार से दो लोगों को कुचलने का मामला अब राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है। तेज रफ्तार कार से दो लोगों की जान लेने के बाद आरोपी को आसानी से जमानत मिल गई जिस कारण सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है लेकिन अब राजनीतिक दलों ने भी इस घाटना पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। इस बीच एनसीपी शरद पवार गुट के विधायक प्राजक्ता तानपुरे की पत्नी ने नाबालिग आरोपी को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासा किया है।

बेटे को परेशान करता था आरोपी
एनसीपी शरद पवार गुट के विधायक प्राजक्ता तानपुरे की पत्नी सोनाली ने X पर पोस्ट कर पुणे हादसे के नाबालिग आरोपी और उसके दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि नाबालिग आरोपी और उसके  दोस्तों ने उनके बेटे को काफी परेशान किया। सभी एक ही क्लास में थे। इसकी शिकायत सोनाली ने बच्चों के परिजनों से की थी लेकिनउसके बाद भी कुछ नही बदला।

तो आज ये हादसा नहीं होता
विधायक की पत्नी ने कहा है कि आरोपी नाबालिग और उसके दोस्तों से परेशान अपने बेटे को सोनाली ने दूसरे स्कूल में डाल दिया था। सोनाली ने X पोस्ट में कहा कि Bullying का बुरा असर उनके बेटे के दिमाग पर आज भी है। उन्होंने कहा कि अगर इस नाबालिग आरोपी और उसके दोस्तों पर सही से संज्ञान लिया गया होता तोआज पुणे का  यह भयानक हादसा नही होता।
आरोपी ने पब में 48 हजार का बिल भरा था
एक्सीडेंट से पहले आरोपी नाबालिग लड़के ने 2 पबों में से एक में 90 मिनट में 48 हजार रुपए खर्च किए थे। पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कोसी में 48 हजार का बिल भरा गया था। आपको बता दें कि इस मामले में नाबालिग आरोपी के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles