National

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक बदले की कार्रवाई

नई दिल्ली:  कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूर्व में हुई गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सोरेन की गिरफ्तारी बदले और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित थी।

राहुल गांधी ने उच्च न्यायालय द्वारा हेमंत सोरेन को जमानत देने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने सोरेन से फोन पर बात कर अपनी खुशी जाहिर की।

राहुल गांधी ने कहा, “जो संविधान की रक्षा की भावना लेकर चलते हैं, सत्य खुद उनकी रक्षा करता है।”

Related Articles