राहुल गांधी ने हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, राज्य सरकार से उचित मुआवजे की अपील

उत्तरप्रदेश । आज नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में हम सब साथ हैं।
पीड़ितों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी जी ने राज्य सरकार से अपील की कि यह पीड़ित परिवारों के लिए बहुत मुश्किल समय है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और हर संभव मदद दी जानी चाहिए।
हाथरस हादसे ने कई परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया है। एक छोटी सी बच्ची रोते हुए लगातार एक ही बात कह रही थी, “माँ की याद आ रही है, माँ क्यों चली गई, माँ नहीं आएगी अब।” राहुल गांधी, जो वहां मौजूद थे, ने बच्ची के पास बैठकर उसके सिर पर हाथ फेरकर उसके आंसू पोंछे और उसकी माँ के बारे में उससे पूछताछ की।
दुखी पिता की व्यथा
हादसे में एक 18 वर्षीय लड़की की मौत से दुखी एक पिता भी वहां फूट-फूट कर रो रहा था। वह बार-बार कह रहा था, “मेरी गलती है, मैंने उसे उस दिन पैसे ना दिए होते तो वह जाती ही नहीं।” राहुल गांधी ने उनके कंधे पर हाथ रखकर कहा, “आप अपने आपको दोष मत दीजिए, आपकी गलती नहीं है।”
सहानुभूति और संवेदनशीलता
एक टूट चुके पिता और रोती हुई बच्ची को ढांढस बंधाने के लिए केवल हिम्मत की नहीं, बल्कि उनके दर्द को समझने और उसे बांटने का जज्बा भी चाहिए होता है। राहुल गांधी ने इस कठिन समय में इन परिवारों के साथ खड़े होकर अपनी संवेदनशीलता और सहानुभूति का परिचय दिया।
–


