National

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की हेमंत सोरेन  की जमानत याचिका

नई दिल्ली । हेमंत सोरेन को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत नहीं मिली और सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। उन्होंने भूमि घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी की है। ईडी ने दलील दी कि अगर हेमंत सोरेन को अंतरिम जमानत दी जाती है तो जेल में बंद सभी नेता जमानत की मांग करेंगे। इसके अलावा, सोरेन ने अपने खिलाफ जांच के दौरान अरविंद केजरीवाल के अंतरिम जमानत के आदेश का हवाला दिया और अपने लिए भी इसी तरह की राहत की मांग की। उनके खिलाफ जांच रांची में 8.86 एकड़ जमीन से संबंधित है, जिस पर ईडी ने अवैध तरीके से हासिल किया होने का आरोप लगाया है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में हैं। भूमि घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोरेन को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने अंतरिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी.ईडी ने दलील दी कि अगर हेमंत सोरेन को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी जाती है तो जेल में बंद सभी नेता जमानत की मांग करेंगे।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि हम आपकी याचिका को मंजूरी नहीं देंगे। अदालत ने सोरेन के वकील कपिल सिब्बल से कहा कि आप याचिका वापस ले लें। कोर्ट का आदेश मानते हुए सिब्बल ने याचिका वापस ले ली।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सिब्बल से कहा कि हम आपसे संतुष्ट नहीं हैं। आपकी याचिका में स्पष्ट नहीं किया गया कि निचली अदालत ने मामले पर संज्ञान ले लिया है। कोर्ट ने कहा कि आपने एक ही समय पर कोर्ट में दो मांग रखी हैं। एक अंतरिम जमानत और दूसरा गिरफ्तारी को चुनौती देने का. मामले की सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दलील दी कि अगर हेमंत सोरेन को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी जाती है तो जेल में बंद सभी नेता जमानत की मांग करेंगे।

सोरेन भूमि घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रांची की जेल में बंद हैं.हेमंत सोरेन ने अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दिए जाने के शीर्ष अदालत के आदेश का हवाला दिया था. उन्होंने अपने लिए भी इसी तरह की राहत देने का अनुरोध किया था. सोरेन के खिलाफ जांच रांची में 8.86 एकड़ जमीन से संबद्ध है, जिस बारे में ईडी का आरोप है कि इसे उन्होंने अवैध तरीके से हासिल किया है। इससे पहले मंगलवार को भी सुप्रीम कोर्ट में उनकी याचिका पर सुनवाई हुई थी। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की अवकाशकालीन पीठ ने मामले की आगे की सुनवाई के लिए बुधवार का दिन निर्धारित किया था।

Related Articles