National

सुप्रिया श्रीनेत का BJP और मोदी पर हमला: ‘बड़प्पन की उम्मीद करना बेकार’

नई दिल्ली: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आज BJP और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनसे बड़प्पन की उम्मीद करना बेकार है। संसद सत्र के दौरान, नेता विपक्ष राहुल गांधी और नेता सदन नरेंद्र मोदी एक साथ स्पीकर को लेकर ऊपर पहुंचे, जहां राहुल गांधी ने नई शुरुआत के लिए हाथ बढ़ाया। उनके पहले वक्तव्य में उन्होंने हिंदुस्तान के लोगों के प्रतिनिधित्व की बात की और विपक्ष की आवाज़ को प्रमुखता देने की पुरजोर पैरवी की।

श्रीनेत ने कहा कि BJP के पास एक अच्छी पहल का मौका था, लेकिन छोटे मन के लोगों से बड़ी बातों की उम्मीद करना गलत है। स्पीकर ने 49 साल पहले लगी इमरजेंसी का प्रस्ताव रखा और राष्ट्रपति ने भी अपने अभिभाषण में 25 जून 1975 की इमरजेंसी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी का निर्णय गलत था, जिसे इंदिरा गांधी ने खुद माना था और लोकतांत्रिक चुनाव कराए थे। राहुल गांधी ने भी इसे गलती बताया है और संविधान को सुरक्षित रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

श्रीनेत ने BJP पर कई सवाल उठाए:

1. विपक्ष के 146 सांसदों का निलंबन, क्या यह इमरजेंसी नहीं है?
2. विपक्षी सांसदों के माइक बंद करना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है?
3. राहुल गांधी के भाषण के दौरान स्पीकर का चेहरा दिखाना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है?
4. राष्ट्रपति के अभिभाषण में मोदी का 73 बार जिक्र और राहुल का सिर्फ 6 बार, क्या यह इमरजेंसी नहीं है?
5. ‘जय संविधान’ बोलने पर स्पीकर की आपत्ति, क्या यह इमरजेंसी नहीं है?
6. जबरन काले कृषि कानून, CAA, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 को पास कराना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है?
7. वॉइस वोट से कानून पारित करना और 35% विधेयक एक घंटे से कम में पास कराना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है?
8. संसद से महापुरुषों की प्रतिमाओं को बिना चर्चा हटाना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है?
9. विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार गिराना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है?
10. विपक्ष को ED, CBI, Income Tax से प्रताड़ित करना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है?
11. चुनाव के दौरान मुख्यमंत्रियों को जेल में डालना और विपक्षी पार्टी के बैंक खाते बंद करना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है?
12. विपक्षी नेताओं, न्यायाधीशों, और अफसरों की पेगासस से जासूसी करना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है?
13. एक साल से जलते मणिपुर को अनदेखा करना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है?
14. चीनी अतिक्रमण से आक्रोशित लद्दाख की अनदेखी करना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है?
15. दिल्ली की सरहद पर किसानों को छोड़ना और 750 किसानों की शहादत, क्या यह इमरजेंसी नहीं है?
16. किसान नरसंहार के अभियुक्त के पिता को गृह राज्य मंत्री बनाए रखना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है?
17. रोजगार की मांग करते युवाओं पर लाठीचार्ज कराना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है?
18. प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जेल में डालना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है?
19. पेपर लीक और परीक्षाओं का स्थगन, क्या यह इमरजेंसी नहीं है?
20. 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट को गिरफ्तार करना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है?
21. पत्रकारों पर राष्ट्रद्रोह के मुकदमे लगाना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है?
22. सोशल मीडिया और यूट्यूब पर शिकंजा कसना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है?
23. लॉकडाउन और नोटबंदी जैसे मनमाने फैसले लेना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है?
24. महिलाओं के खिलाफ अपराधों में सरकार का आरोपी को संरक्षण देना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है?

सुप्रिया श्रीनेत ने BJP और मोदी सरकार पर इन सवालों के जरिए तीखा हमला बोला है, जिससे सियासी हलकों में खलबली मच गई है।

Related Articles