National

बिहार में बढ़ते अपराधों पर तेजस्वी यादव का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला

पटना: बिहार में बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक और पूर्व मंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है। तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से बिहार में बढ़ते अपराध पर संज्ञान लेने की अपील की है।

तेजस्वी यादव ने कहा:

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपके पावन मुखारविंद से बिहार में दिन-रात बढ़ रहे रिकॉर्डतोड़ अपराध पर दो शब्द निंदा की अपेक्षा है। सभी न्यायप्रिय और विवेकशील बिहारी कहते हैं कि आपको चुनाव के वक्त ही जंगलराज के जंगली सपने (Wild Dreams) आते हैं।”

तेजस्वी यादव ने बिहार में पिछले 2-3 दिनों की अपराध घटनाओं की सूची साझा की है:

1. शेखपुरा : 8 साल की बच्ची की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या।
2. कैमूर : युवक की हत्या।
3. सिविल कोर्ट : स्टाफ की गोली मारकर हत्या।
4. मधेपुरा: युवक की निर्मम हत्या, सिर और चेहरे पर ईंट और पत्थरों से वार।
5. अररिया : 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, शव फेंका।
6. बेतिया: पत्रकार पर चाकू से हमला।
7. सीतामढ़ी : 8 लाख रुपए की लूट, पुलिस मूकदर्शक।
8. नालंदा : स्कूल हेडमास्टर की गोली मारकर हत्या।
9. सिवान : ADJ वन के कर्मचारी की हत्या।
10. नवादा : 3 महिलाओं की संदिग्ध मौत।
11. समस्तीपुर : दिनदहाड़े फायरिंग, 2 घायल।
12. मोतिहारी : थाने में युवक की संदिग्ध मौत।
13. छेड़खानी का विरोध : गोलीबारी में एक की मौत।
14. भोजपुर : गोलियाँ चली, एक की मौत।
15. नालंदा : युवक की पीट-पीटकर हत्या।
16. मुख्यमंत्री के गृह जिला नालंदा: युवक और गर्भवती महिला के शव मिलने से दहशत।
17. बेतिया के सिकटा : बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिला।
18. वैशाली : बाजार में युवक की हत्या।
19. पटना : प्रॉपर्टी डीलर की हत्या।
20. मोकामा : सरकारी गुंडों की अंधाधुंध फायरिंग।
21. पटना : दो युवकों की हत्या।
22. दानापुर : बीजेपी नेता के बेटे के अपहरण की आशंका।
23. मुजफ्फरपुर : किशोर को बंधक बनाकर पीटा।
24. शराबी अपराधी : लड़की के मुँह में गोली मारकर हत्या।
25. पटना के बैरिया : महिला की हत्या।
26. शेखपुरा : महादलित के साथ मारपीट।
27. रोहतास : दारोगा ने डॉक्टर पिता-पुत्र की पिटाई की।
28. मुजफ्फरपुर : शराब माफिया ने पुलिस पर हमला।
29. वैशाली : छात्र की गोली मारकर हत्या।
30. पटना के पंडारक: महिला से लूट।
31. पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र: माँ-बेटी को छेड़ा और पीटा।
32. भागलपुर : दलित युवक की दिनदहाड़े हत्या।
33. भागलपुर: महिला प्रोफेसर से 50 लाख की ठगी।


तेजस्वी यादव ने इन घटनाओं का हवाला देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिहार की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा है कि बिहार में बढ़ते अपराध पर प्रधानमंत्री की निंदा की आवश्यकता है।

Related Articles