National

जयपुर मंडल में स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते ट्रेनें निरस्त/आंशिक निरस्त

भोपाल। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के गांधीनगर-जयपुर-कनकपुरा खंड में स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के कारण भोपाल मंडल से गुजरने वाली निम्नलिखित यात्री गाड़ियों को निरस्त/आंशिक निरस्त करने का निर्णय लिया गया है:

1. **गाड़ी संख्या 14813 (जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस)** अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 21.07.2024 को निरस्त रहेगी।
2. **गाड़ी संख्या 14814 (भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस)** अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 22.07.2024 को निरस्त रहेगी।
3. **गाड़ी संख्या 12181 (जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस)** दिनांक 20.07.2024 को दुर्गापुरा पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और दुर्गापुरा-अजमेर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
4. **गाड़ी संख्या 12182 (अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस)** दिनांक 21.07.2024 को दुर्गापुरा से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी और अजमेर-दुर्गापुरा के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
5. **गाड़ी संख्या 19712 (भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस)** दिनांक 20.07.2024 को अस्थायी रूप से खातीपुरा तक जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके यात्रा प्रारम्भ करें।

Related Articles