State

अपर कलेक्टर ने लोकसेवा केन्द्र भिण्ड ग्रामीण संचालक को दिया नोटिस

भिण्ड। अपर कलेक्टर लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने लोकसेवा केन्द्र भिण्ड ग्रामीण केंद्र संचालन में अनियमितताओं के संदर्भ में संचालक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने बताया कि इस संदर्भ में अनियमितताओं के विषय में पूर्व में शिकायत की गई थी, जिसके बाद भी इसे सुधारने के लिए कार्रवाई नहीं की गई।

शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उन्होंने लोकसेवा केन्द्र पर आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, जिसके लिए अधिक राशि की मांग की गई थी, जो कि अनुबंध पत्र में उल्लेखित शर्तों के विपरीत है। इसके अलावा, उक्त आवेदक ने कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उनके उक्त कृत्य से विभाग की छवि पर धूमिलता आई है।

अपर कलेक्टर ने संचालक को सात दिनों के भीतर उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। इस समस्या के समाधान और वस्तुस्थिति हेतु कार्यालय के माध्यम से उपस्थित न होने पर आगाह किया गया है कि कृत्य अशोभनीय है और इस पर एकमुश्त अर्थदण्ड अधिरोपित किया जाएगा।

,

Related Articles