State

ऐशबाग पुलिस ने 5 वर्षों से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

भोपाल: वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, ऐशबाग पुलिस ने 5 वर्षों से फरार वारंटी अफसर बेग को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर, दिनांक 25 जुलाई 2024 को पुलिस को जानकारी मिली कि सोनिया गांधी ऐशबाग भोपाल का स्थाई/फरार वारंटी अफसर बेग (पिता ईनाम बेग, उम्र 35 वर्ष, निवासी सी-40, बाग दिलकुशा, ऐशबाग भोपाल) ऐशबाग क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ऐशबाग पुलिस ने अफसर बेग को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

धरपकड़ में शामिल पुलिस टीम:
– **निरीक्षक:** जितेन्द्र गढवाल
– **सउनि:** बसीम राजा
– **प्र.आर.38:** लोकेन्द्र सोलंकी
– **प्र.आर.971:** अजय शर्मा
– **प्र.आर.2790:** राजीव रघुवंशी

इन अधिकारियों की सराहनीय भूमिका से यह गिरफ्तारी संभव हो पाई।
वारंटी अफसर बेग 5 स्थाई वारंटों एवं सजाफ्ता वारंटों में फरार था। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है।

Related Articles