State

अयोध्यानगर पुलिस ने तीन नकबजनी के मामलों का किया खुलासा

भोपाल के अयोध्यानगर थाना पुलिस ने तीन नकबजनी की घटनाओं का खुलासा करते हुए, तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से पुलिस ने सोने और चांदी के जेवरात सहित लगभग 1,00,000 रुपये कीमती मशरूका जब्त की है। आरोपीगण नशे और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए इन वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी के निर्देशों के अनुसार, पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्रीमति श्रद्धा तिवारी और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री महावीर सिंह मुजाल्दे के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी अयोध्यानगर श्री महेश लिल्हारे की अगुवाई में गठित टीम ने इन चोरियों का पता लगाया।

घटनाओं का विवरण इस प्रकार है:

  1. दिनांक 23/02/2024 को फरियादी सोनेन्‍द्र पिता अर्जुन सिह कुशवाह ने अपने मकान में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जहां अज्ञात चोर ने घर का ताला तोड़कर सोने और चांदी के जेवर चुरा लिए।
  2. दिनांक 09/05/2024 को फरियादी सतीष प्रजापति ने अपने मकान से सोने और चांदी के सामान व कुछ नगदी चोरी होने की रिपोर्ट की।
  3. फरियादिया सुधा राजपूत ने भी दिनांक 11-05-24 को अपने मकान में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जहां चोर ने घर का ताला तोड़कर आल्मारी का तोड़ने का प्रयास किया।

इन घटनाओं के आधार पर, थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे ने एक टीम गठित की, जिसने मुखबीर की सूचना पर तीन संदिग्‍ध लड़कों को चोरी की नियत से रेकी करते हुए पकड़ा। इन आरोपियों ने पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ पर उपरोक्त घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया और चोरी किया मसरुका बरामद कराया। इसके बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।


Related Articles