State

बैकवर्ड क्लासेज इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बिक्की) ने एक नई पहल की

भोपाल । बैकवर्ड क्लासेज इंडियन चैम्बर आफ  कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष लोकेन्द्र गुर्जर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया की बिक्की की स्थापना का मूल उद्देश्य पिछड़े वर्ग के युवाओं को प्रोत्साहित करके नये उद्यमों की स्थापना करके, भारत के विकास को गति प्रदान करता है।

बिक्की एक क्रांतिकारी मुहिम है, स्वरोजगार से सशक्त बैकवर्ड क्लासेस के सशक्तिकरण की। आज सरकार के पास पिछड़ा वर्ग के युवाओं को उद्योग से, स्वरोजगार से जोड़ने का कोई मजबूत ब्लू प्रिंट उपलब्ध नही है। ओ बी सी क्लासेज के संपूर्ण भारत के युवा उद्यमी जुड़कर बैकवर्ड क्लासेज इंडियन चैंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज का सूत्रपात मध्य भारत से करने जा रहे है।

बिक्की की ओर एक युवा उद्यमियों को उद्योगों की स्थापना के लिये उद्योग विभाग और सरकार के साथ मिलकर इंटेसिव ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करेगा वही बिक्की की 24 ×7 हेल्पडेस्क युवा उद्यमियों की सरकार से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान करेगी। बिक्की देश में प्रथम बार अपने सदस्य उद्यमियों और सहयोगी के लिए अंतराष्ट्रीय तकनीक उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य करेगी ।साथ ही प्रोडक्शन कास्ट कटिंग और एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग सोल्यूसन्स की दिशा में बिक्की की कार्यप्रणाली उद्योगों के लिये क्रांतिकारी साबित होगी। इसके साथ ही हमारे सदस्य औद्यौगिक इकाईयों के लिए बिक्की इंटिग्रेटेड मार्केट साल्यूशंस प्रोवाइड करने वाला पहला चैंवर्स आफ कामर्स होगा । जो कि रियल टाइम बायर्स और सैलर्स को एक प्लैटफार्म पर कनेक्ट करेगी।
आज मध्यभारत से बैकवर्ड क्लासेस चैंवर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के मुख्य कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम भोपाल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ , जे एन कंसोटिया एडिशनल चीफ सेक्रेटरी मध्य प्रदेश शासन , उमाकांत उमराव जी वरिष्ठ आई. ए .एस प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश, पी .नरहरी प्रमुख सचिव पी. एच .ई  जितेन्द्र राजे ज्वाइंट सेक्रेटरी माइनोरिटी विभाग
भारत सरकार , जी .पी . माली जी अध्यक्ष राज्य प्रशासनिक सेवा संघ , अनिल सिंह आई .एफ .एस मुख्य वन संरक्षक सागर संभाग,महेंद्र प्रताप सिंह आईएफ़एस डीएफ़ओ सागर, प्रशांत कुमार सिंह आईएफ़एस डीएफ़ओ खरगौन,
एच .एल चौधरी सचिव जन संपर्क विभाग मध्य प्रदेश , एस एल सूर्यवंशी चीफ इंजीनियर पी डब्लू डी (पीआईयू),ए आर सिंह चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी,
आर. पी. एस तिवारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी , सांची दुग्ध संघ भोपाल , राम गुर्जर डायरेक्टर  ग्रामीण बैंक मध्य प्रदेश,

उद्योगपति जय नारायण चौकसे जी चेयरमैन एल एन सी टी यूनिवर्सिटी, बी एल विश्वकर्मा , चेयरमैन आरना एग्रो फूड इंडस्ट्री एवम देवेंद्र चौकसे चेयरमैन रुद्राक्ष व सालिग्राम डेवलपर्स उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में  बी एल विश्वकर्मा ने ओ बी सी वर्ग के उद्यमियों के द्वारा जो कठिनाइयां का सामना  व्यावहारिक तौर पर किया जा रहा है उन सभी का समाधान करने के लिए बिक्की को सरकार के साथ मिलकर कार्य करने के सुझाव दिया ।
जय नारायण चौकसे ने सामाजिक सरोकार के साथ सामूहिक विकास के लिए सभी लोगो के एक कर के कार्य करने के लिए बिक्की आगे आए इस बात की प्रेरणा अपने उद्बोधन में दी।
जी पी माली  के द्वारा नए उद्यमियों को प्रोत्साहन देकर ओ बी सी वर्ग कि सहभगिता बढ़ाने के लिए बिक्की को कार्य योजना बनाकर कार्य करने के लिए कहा ।
जितेन्द्र राजे ने ओ बी सी समाज के औद्योगिक विकास के लिए उसकी आर्थिक समृद्धि के लिए एक सम्म्यक योजना बनाकर कार्य करने के लिए कहा, साथ ही संसाधनों के समुचित उपयोग के लिए सभी को साथ लेकर चलने की बात की ।
कार्यक्रम में उमाकांत उमराव
के द्वारा बिक्की को ओ बी सी वर्ग के उद्यमियों को समुचित तौर पर ट्रेनिंग डेवलपमेंट और अन्य मार्गों से सशक्त बनाने का सुझाव बिक्की को प्रदान किया साथ ही उमराव ने सभी वर्गो के सहयोग से विकास के द्वार खोलने की प्रेरणा दी जिससे सभी समाजों के बीच सरोकार और सौहार्द की स्थापना हमारे देश में की जा सके और सशक्त समाज अपने समस्याओं का समाधान आगे आकर खुद अपने बूते पर कर सके या सरकार से करवा सके ।
कार्यक्रम के अंत में जे एन कंसोटिया जी ने कहा की देश की अर्थव्यवस्था में जितनी अधिक भागीदारी ओ बी सी वर्ग की होगी उतना समृद्ध और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकेगा,  इसके लिए अधिक से अधिक संख्या में बिक्की से जुड़कर उद्यमियों को सामूहिक सहयोग सफल उद्यमों की स्थापना पर जोर दिया ,और बिक्की की स्थापना की शुभकामनाएं प्रदान की साथ ही हर मोर्चे पर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम के आयोजक लोकेंद्र गुर्जर, प्रेसिडेंट बिक्की के द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया साथ हो बिक्की के सभी सहयोगियों को आभार प्रदर्शन किया ।
कार्यक्रम में उपस्थित परम श्रद्धेय भंते जी के द्वारा अंत में आशीर्वचन दिए गए ।  कार्यक्रम का  मंच संचालन अनुराग के द्वारा किया गया । अंत में सभी सहयोगियों को बिक्की के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर के सम्मानित किया गया ।

Related Articles