State

भोपाल : पाक्सों एक्ट में  फरार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल ।  थाना ऐशबाग में सोमवार 20 मई 2024 को एक फरियादिया (नाबालिक बालिका) ने एक लिखित आवेदन पत्र दिया है कि करण चौहान ने उसे धमकाया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। इस पर आरोपी करण चौहान के खिलाफ धारा 376, 376(2)N, 506 और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

घटना की सूचना के बाद नगरीय पुलिस भोपाल ने तत्काल कार्यवाही की दिशा में निर्देश दिया है। उन्होंने विशेष टीम का गठन किया जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र गढवाल ने नेतृत्व किया। इस टीम ने आरोपी करण चौहान को गिरफ्तार किया, जो दिनांक 20 मई 2024 को गिफ्टार किया गया था। उसके साथ होटल रजबाडा प्रभात चौराहा ऐशवाग भोपाल में काम करने वाले व्यक्ति रघुवीर धाकड भी गिरफ्तार किया गया। धर पकड में शामिल पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles